UP Crime News: चचेरे भाई ने नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, इस हाल में छोड़कर हुआ फरार, खुलासा होते ही उड़े सबके होश

UP Crime News: भदोही जिले के कोइरौना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार किया गया है।

UP Crime News: चचेरे भाई ने नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, इस हाल में छोड़कर हुआ फरार, खुलासा होते ही उड़े सबके होश

UP Crime News/Photo Creadit: Social Media

Modified Date: August 5, 2026 / 04:10 pm IST
Published Date: August 5, 2026 4:07 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश में भदोही जिले में चचेरे भाई ने नाबालिग बहन से किया दुष्कर्म।
  • आरोपी ने पीड़िता को घर में अकेले पाकर दिया वारदात को अंजाम।
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

UP Crime News: भदोही: उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के कोइरौना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने प्राथमिकी के हवाले से बुधवार को बताया कि कोइरौना थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय लड़की को सोमवार दोपहर घर में अकेला पाकर उसके चचेरे भाई (18) ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। (UP Crime News) उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा और वह बाद में फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना के समय लड़की की मां श्रावण के पहले सोमवार को बाबा सेमराध नाथ धाम में दर्शन करने गई थी और शाम को उसके घर लौटने पर लड़की ने उसे घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

UP Crime News: थाना प्रभारी मनीष द्विवेदी ने बताया कि परिवार ने इसे घरेलू मामला मानकर सोमवार को पुलिस को सूचना नहीं दी लेकिन लड़की की तबीयत बिगड़ने पर उसकी मां ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है तथा पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। द्विवेदी ने बताया कि आरोपी को मंगलवार देर रात एक रिश्तेदार के यहां जाते समय सीतामढ़ी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.