करंट लगने से एक मजदूर की मौत

Ads

करंट लगने से एक मजदूर की मौत

  •  
  • Publish Date - August 1, 2022 / 03:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

कौशांबी (उत्तर प्रदेश) एक अगस्त (भाषा) कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने वाली कंपनी पीएनसी के एक मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

थानाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह ने बताया कि सैनी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग दो जीटी रोड स्थित अटसराय में पीएनसी द्वारा सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। कंपनी ने मजदूरों तथा अन्य कर्मचारियों के लिए अस्थाई निवास बनाया है ।

सिंह ने बताया कि सोमवार पूर्वाह्न लगभग 11 बजे मजदूर रूपचंद (42) बिजली के तार के करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। उनके अनुसार मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है .तहरीर मिलने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। रूपचंद आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थानाक्षेत्र के अलीपुर गांव का रहने वाला था।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार