मथुरा में आंधी-तूफान के बीच खंभा गिरने से श्रद्धालु की मौत

मथुरा में आंधी-तूफान के बीच खंभा गिरने से श्रद्धालु की मौत

मथुरा में आंधी-तूफान के बीच खंभा गिरने से श्रद्धालु की मौत
Modified Date: May 30, 2026 / 12:25 pm IST
Published Date: May 30, 2026 12:25 pm IST

मथुरा (उप्र), 30 मई (भाषा) मथुरा जिले के महावन क्षेत्र में आंधी-तूफान के बीच बिजली का खंभा गिर जाने से परिक्रमा कर रहे एक श्रद्धालु की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी श्वेता वर्मा ने शनिवार को बताया कि पलवल के दोघोट गांव निवासी शेर सिंह (57) अधिक मास में शुक्रवार को महावन के निकट ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा कर रहे थे, तभी रमण रेती स्थित श्री उदासीन कार्ष्णि आश्रम के निकट तेज आंधी के कारण उनके सिर पर खंभा गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि शेर सिंह को वृंदावन के संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने नए उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वर्मा ने बताया कि सिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजन को सौंप दिया गया।

भाषा सं. सलीम सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में