राम लहर से निराश विपक्ष अपने ‘ठगबंधन’ को कर रहा मजबूत : शर्मा

राम लहर से निराश विपक्ष अपने 'ठगबंधन' को कर रहा मजबूत : शर्मा

राम लहर से निराश विपक्ष अपने ‘ठगबंधन’ को कर रहा मजबूत : शर्मा
Modified Date: February 4, 2024 / 11:15 pm IST
Published Date: February 4, 2024 11:15 pm IST

गोंडा (उप्र) चार फरवरी (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य और उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा ने कहा कि देश भर में राम लहर से निराश विपक्ष एक बार फिर अपने ‘ठगबंधन’ को मजबूत कर रहा है।

शर्मा ने यहां पार्टी कार्यालय पर संवाददाताओं से वार्ता करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार राम राज्य की परिकल्पना को मूर्त रूप देने की दिशा में काम कर रही है। आज देश में मोदी लहर चल रही है। यह राम राज्य की लहर है जो देशभर में फैल चुकी है।

उन्होंने दावा किया कि विपक्ष इस लहर से निराश, हताश और अवसादग्रस्त है। यही वजह है कि वह अपने ‘ठगबंधन’ को मजबूत करने की जुगत में है।

समाजवादी पार्टी के पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) पर तंज करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि इसमें पी का अर्थ है ‘परिवारवाद’, डी का अर्थ है ‘दगाबाजी’ और ए का अर्थ ‘अपराधियों को संरक्षण’ देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में यह पीडीए नहीं चलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समय में भारत में चार ही जातियां – युवा, महिला, किसान और गरीब हैं। उन्हें इनका उत्थान करना है। सरकार की किसी योजना में कोई भेदभाव नहीं है। आज अगर मकान, शौचालय, गैस का कनेक्शन आदि सभी को बिना किसी भेदभाव के दिया जा रहा है।’’

भाषा सं सलीम धीरज

धीरज


लेखक के बारे में