मथुरा: मथुरा जिला जेल में बंद हत्या के आरोपी ने सोमवार को बैरक के बाहर गले में फंदा लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां Click करें*<<
Read More: राजधानी पुलिस ने तैयार की नए गुंडे बदमाशों की सूची, लिस्ट में 18 शातिरों का नाम शामिल
मथुरा के जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि बलदेव थाना क्षेत्र के मड़ौरा निवासी हरि सिंह अपनी पुत्रवधू की दहेज हत्या के मामले में 23 मई 2021 से जेल में बंद था। उसने सोमवार की दोपहर बैरक नंबर सात के बाहर पिलर पर रस्सी के सहारे फंदा बना फांसी लगा ली।
Read More: जिले के दो पुलिसकर्मियों पर गिरी निलंबन की गाज, आरोपी के साथ किए थे ये कांड
सिंह ने बताया कि फंदे से लटकने की जानकारी मिलते ही आसपास के कैदियों ने उसे रस्सी से नीचे उतार लिया और अधिकारियों को सूचना दी। हरि को गंभीर हालत में पहले जेल के अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक इलाज देकर जिला अस्पताल के लिए भेजा।
Read More: Read More: पहली बार कलेक्टर बनी टीना डाबी, इस जिले की मिली जिम्मेदारी, हाल ही में हुआ था दूसरी शादी
जेल अधीक्षक ने बताया कि जिला अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में हरि सिंह ने दम तोड़ दिया और अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरि का बेटा भी जेल में है।