यहां जानलेवा साबित हो रहा बुखार, 8 बच्चों की मौत से ग्रामीणों में दहशत, लिए जा रहे खून के नमूने
मथुरा के एक गांव में अज्ञात बुखार से आठ बच्चों की मौत
मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा शहर से 30 किलोमीटर दूर स्थित कोह गांव में पिछले एक सप्ताह में करीब आठ बच्चों की अज्ञात बुखार से मौत होने का मामला सामने आया है।
Read More News : CM भूपेश बघेल ने श्रम विभाग के 50 लाभार्थियों को वितरित की राशि, प्रत्येक लाभार्थी को एक लाख रुपए का चेक सौंपा
सूचना मिलने पर सदर क्षेत्र के उप जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रचना गुप्ता स्वास्थ्य विभाग के सचल दस्ते के साथ सोमवार को गांव पहुंचे और मरीजों के खून के नमूने लिए।
Read More News : बड़ा बदलाव: सेना में पहली बार महिला अधिकारियों का कर्नल रैंक में प्रमोशन, SC के आदेश पर साफ हुआ रास्ता
गांव पहुंचे उप जिलाधिकारी संजीव वर्मा एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रचना गुप्ता व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दिलीप कुमार आदि को ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले आठ-दस दिन से बुखार का प्रकोप है। चार दिन में आठ बच्चों की इस जानलेवा बुखार से मौत हो चुकी है।
Read More News : अगस्त की सैलरी के साथ मिलेगा DA का लाभ, सरकारी कर्मचारियों के खाते में आएगा बंपर पैसा
सीएमओ ने बताया, गांव के हर मरीज की जांच की जा रही है और नमूने लिए जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
Read More News : ब्लड कैंसर के बाद की गई महेश मांजरेकर की सर्जरी, अब ऐसी है हालत..
वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के बावजूद प्रशासन ने समय रहते कदम नहीं उठाया।
Read More News : जिले में 11 पुलिस अधिकारियों का तबादला, यातायात समेत कई थाना और चौकी प्रभारी बदले गए..देखें सूची

Facebook


