सहारनपुर में कार की टक्कर से आठ वर्षीय बालक की मौत

Ads

सहारनपुर में कार की टक्कर से आठ वर्षीय बालक की मौत

  •  
  • Publish Date - March 24, 2026 / 03:30 PM IST,
    Updated On - March 24, 2026 / 03:30 PM IST

सहारनपुर (उप्र), 24 मार्च (भाषा) सहारनपुर जिले के मिर्जापुर थाना कोतवाली क्षेत्र के असगरपुर गांव में मंगलवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी सुबे सिंह ने बताया कि आज साजिद का पुत्र शाइम असगरपुर रोड पर सड़क पार कर रहा था, तभी तेज गति से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि शाइम उछलकर दूर जा गिरा और उसके सिर पर गंभीर चोट आई। उसे तुरन्त अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

भाषा सं आनन्द खारी

खारी