संभल में स्कूल का छज्जा गिरने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चे घायल

Ads

संभल में स्कूल का छज्जा गिरने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत, दो बच्चे घायल

  •  
  • Publish Date - August 15, 2026 / 03:08 PM IST,
    Updated On - August 15, 2026 / 03:08 PM IST

संभल (उप्र), 15 अगस्त (भाषा) जिले की संभल तहसील के मदाला फतहपुर गांव में शनिवार सुबह स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान स्कूल का छज्जा गिरने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित बच्चे पड़ोस के थे जो कार्यक्रम देखने आए थे। घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण करके आवश्यक निर्देश दिए, वहीं, मृत बच्चे के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, अल हसन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम चल रहा था और ध्वजारोहण के बाद बच्चे प्रस्तुति दे रहे थे जिसे देखने आसपास के घरों के बच्चे भी आए थे। पुलिस के अनुसार कुछ बच्चे मुख्य गेट पर बने छज्जे पर चढ़ गए जिसके चलते भार ज्यादा होने पर छज्जा भरभराकर गिर गया और मलबे में तीन बच्चे दब गए।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में निजाम (आठ) पुत्र नईम की मौत हो गई, जबकि सैफ अली (11) और शैदाना (10) घायल हो गए।

भाषा सं राजेंद्र नेत्रपाल अमित

अमित