बलिया में बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी की हत्या

Ads

बलिया में बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी की हत्या

  •  
  • Publish Date - September 17, 2026 / 07:22 PM IST,
    Updated On - September 17, 2026 / 07:22 PM IST

बलिया (उप्र), 17 सितंबर (भाषा) बलिया जिले के मुस्तफाबाद गांव में 65 वर्षीय महिला और उसकी 22 साल की दिव्यांग एवं दृष्टिहीन बेटी की सिर पर भारी चीज से प्रहार कर हत्या कर दी गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार को वृद्धा का शव घर में और पुत्री का शव घर के पीछे खेत में मिला।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद संवाददाताओं को बताया कि आज सुबह रसड़ा पुलिस को चौकीदार के जरिए फोन से सूचना मिली थी कि मानती गुप्ता (65) और उनकी 22 वर्षीय पुत्री गौरी का शव पड़ा हुआ है।

उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि दोनों के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार करके उनकी हत्या की गयी है और खून के धब्बे हटाकर घर में साक्ष्य मिटाने का भी प्रयास किया गया है।

सिंह ने बताया कि गौरी का शव घर के पीछे धान के खेत में पड़ा मिला है और प्रथम दृष्ट्या ऐसा लगता है कि वारदात को घर में ही अंजाम दिया गया और फिर शव को घर से कुछ दूर खेत में फेंक दिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जल्द ही घटना का पर्दाफाश करने की उम्मीद जतायी।

भाषा सं. सलीम गोला

गोला