बैंक ऑफ इंग्लैंड ने ब्याज दर 3.75 प्रतिशत पर स्थिर रखी

Ads

बैंक ऑफ इंग्लैंड ने ब्याज दर 3.75 प्रतिशत पर स्थिर रखी

  •  
  • Publish Date - September 17, 2026 / 07:23 PM IST,
    Updated On - September 17, 2026 / 07:23 PM IST

लंदन, 17 सितंबर (एपी) ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक ने मुद्रास्फीति के पांच महीने के उच्च स्तर पर पहुंचने के बीच बृहस्पतिवार को अपनी मुख्य ब्याज दर 3.75 प्रतिशत पर बरकरार रखी।

बैंक ऑफ इंग्लैंड का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण ईंधन की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। एक दिन पहले अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने नीतिगत ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला किया।

ब्रिटेन की महंगाई दर फिलहाल 3.1 प्रतिशत है, जो बैंक ऑफ इंग्लैंड के दो प्रतिशत के लक्ष्य से काफी ऊपर है। अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि अक्टूबर से घरेलू ऊर्जा बिलों में और बढ़ोतरी होने से आने वाले महीनों में महंगाई बढ़ सकती है।

वित्तीय बाजारों में आम राय है कि ब्रिटिश केंद्रीय बैंक अगली दो बैठकों में से किसी एक में ब्याज दर बढ़ाने का फैसला कर सकता है।

ब्रिटेन में ब्याज दर 15 साल के उच्च स्तर 5.25 प्रतिशत से नीचे आ रही थीं, लेकिन फरवरी के अंत में पश्चिम एशिया संघर्ष शुरू होने के बाद तेल और गैस की कीमतों में तेज वृद्धि हुई। इससे सरकार की कर्ज सेवा लागत पर भी दबाव बढ़ा है।

एपी प्रेम प्रेम रमण

रमण