Akhilesh Yadav Tea Shop News : अखिलेश यादव का चाय पीना पड़ा भारी!.. सपा मुखिया के जाने के बाद क्यों बर्बाद हो गया आर्यन यादव? दास्तां सुन भर आएंगी आँखें

Ads

फतेहपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के दौरे के बाद चाय बेचने वाले युवक ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए गांव और दुकान छोड़ने का ऐलान कर दिया है।

  •  
  • Publish Date - April 18, 2026 / 08:17 PM IST,
    Updated On - April 18, 2026 / 08:17 PM IST

Akhilesh Yadav Tea Shop News / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • अखिलेश यादव के दौरे के बाद दुकानदार ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
  • फूड सेफ्टी विभाग और दबंगों पर परेशान करने का दावा
  • फेसबुक पोस्ट कर गांव और दुकान छोड़ने का किया ऐलान

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दो महीने पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव जिस चाय की दुकान पर रुके थे, उसके मालिक आर्यन यादव ने अब गांव और दुकान छोड़कर जाने का ऐलान कर दिया है। आर्यन का आरोप है कि पूर्व मुख्यमंत्री के आने के बाद से ही उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा साझा करते हुए आर्यन ने प्रशासन और दबंगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

चाय के सैंपल के बहाने फूड एंड सेफ्टी विभाग कर रहे परेशान

दरअसल पूरा मामला खागा तहसील के चौकी चौराहा स्थित शेषमन की फेमस चाय का है। आर्यन यादव के अनुसार, जब से अखिलेश यादव ने उनकी दुकान पर चाय पी और तस्वीरें वायरल हुईं, तब से फूड एंड सेफ्टी विभाग के अधिकारी सैंपल लेने के बहाने उन्हें परेशान कर रहे हैं। ( Who is Aryan Yadav Fatehpur) आर्यन का कहना है कि अधिकारी उसे धमका रहे हैं। इसके साथ ही, इलाके के कुछ दबंगों ने भी दुकान पर आकर मारपीट और गाली-गलौज की है।

अखिलेश यादव पर की अभद्र टिप्पणी

ताजा विवाद पैसों के लेनदेन को लेकर बताया जा रहा है। जरसीस अहमद और कयूम अहमद सहित करीब 17 लोगों ने उनके बेटे आर्यन पर हमला किया। बीच-बचाव करने आए परिवार की महिलाओं को भी लाठियों से पीटा गया। आरोप है कि हमलावरों ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भी अभद्र टिप्पणी की।

फेसबुक पर पोस्ट कर दिया सूचना

दरअसल पुलिस के अनुसार, यह मामला दो पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट का है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इधर, आर्यन ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि वह एक गरीब परिवार से है और लड़ाई-झगड़ा नहीं कर सकता, इसलिए वह अपना घर और दुकान छोड़कर जा रहा है।

इन्हे भी पढ़ें:-

यह मामला कहाँ का है?

यह मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का है।

दुकानदार ने क्या आरोप लगाए हैं?

दुकानदार का आरोप है कि अखिलेश यादव के आने के बाद से उसे फूड सेफ्टी विभाग और स्थानीय दबंगों द्वारा परेशान किया जा रहा है।

पुलिस का इस मामले में क्या कहना है?

पुलिस के अनुसार, यह मामला दो पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट का है और जांच जारी है।