Hapur Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में पिता और बेटी ने गंवाई जान, इतने लोग गंभीर रूप से हुए घायल, इलाज के लिए ले जाया गया अस्पताल

Hapur Road Accident News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में पिता और बेटी की मौत हो गई।

Hapur Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में पिता और बेटी ने गंवाई जान, इतने लोग गंभीर रूप से हुए घायल, इलाज के लिए ले जाया गया अस्पताल

Hapur Road Accident News/image: IBC24 File

Modified Date: July 13, 2026 / 10:25 pm IST
Published Date: July 13, 2026 10:23 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ।
  • बाइक के डिवाइडर और लोहे के खंभे से टकराने से हुआ हादसा।
  • इस हादसे में पिता और बेटी की मौत हो गई।

Hapur Road Accident News: हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बाइक के डिवाइडर और लोहे के खंभे से टकरा जाने के कारण एक व्यक्ति और उसकी चार साल की बेटी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  पुलिस के अनुसार, बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एक ही मोटरसाइकिल पर पांच लोग सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई और फिर राजमार्ग के किनारे लगे लोहे के खंभे से जा भिड़ी।

मौके पर हुई पिता और बेटी की मौत

Hapur Road Accident News: पुलिस ने बताया कि हादसे में हसनपुर निवासी अशोक (45) और उनकी चार वर्षीय बेटी राधिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी दूसरी बेटी मीनाक्षी (8), बेटा अनुज (14) तथा एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक के मोटरसाइकिल से नियंत्रण खोने के कारण दुर्घटना होने की बात सामने आई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.