फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में 12 कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में 12 कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में 12 कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Modified Date: April 7, 2026 / 06:52 pm IST
Published Date: April 7, 2026 6:52 pm IST

शाहजहांपुर, सात मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित तौर पर 14 लाभार्थियों के फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने और बिना परीक्षण उसे वेबसाइट पर अपलोड करने वाले 12 कर्मचारियों के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी के हवाले से बताया कि जिले के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने इस मामले में शिकायत की थी। मामले की जांच कराई गई तो पता चला कि 14 दिव्यांग प्रमाण पत्र फर्जी जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि संबंधित लाभार्थी ना तो दिव्यांग हैं और ना ही दिव्यांग बोर्ड के सामने पेश हुए, और ना ही इन्होंने कोई परीक्षण कराया है।

उन्होंने बताया कि ऐसे 14 लोगों का विवरण सरकारी साइट पर अपलोड कर दिया गया। बाद में इन्होंने अपना दिव्यांग परिचय पत्र भी वहीं से निकलवा लिया, जिससे वे सभी, दिव्यांगों को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ लेने लगे।

कुमार ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रामकिशोर ने दिव्यांग विभाग के आरके मिश्रा, संतोष, रोहित और अर्जुन समेत 12 लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करा दी है।

एएसपी ने बताया कि कोतवाली में ही स्वास्थ्य विभाग से जुड़े एक अन्य मामले में 12 सेवानिवृत्ति स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें कर्मचारियों ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के नाम पर लगभग 30 लाख रुपये चिकित्सा प्रतिपूर्ति के फर्जी अस्पतालों के बिल लगाकर निकाल लिए जाने का आरोप है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं आनन्द रंजन

रंजन


लेखक के बारे में