देवरिया में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटने के मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

देवरिया में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटने के मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

देवरिया में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटने के मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Modified Date: April 13, 2026 / 10:18 pm IST
Published Date: April 13, 2026 10:18 pm IST

देवरिया, 13 अप्रैल (भाषा)उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में चोरी के शक में दो युवकों को एक पेड़ से बांधकर पीटने के आरोप में सोमवार को चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

क्षेत्राधिकारी (सदर) संजय कुमार रेड्डी ने कहा कि घटना 12 अप्रैल की रात बाभनी गांव में सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हुई।

पुलिस के अनुसार, दोनों युवक आंबेडकर जयंती उत्सव से संबंधित सजावट के लिए बांस की टहनियां काटने के लिए पास के गांव गए थे, तभी कुछ स्थानीय निवासियों ने उन्हें चोर समझ लिया।

रेड्डी ने कहा, ‘उन्हें पकड़ने के बाद पेड़ से बांधकर पीटा गया। इस घटना का एक वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।”

उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को पीड़ितों की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

भाषा सं आनन्‍द जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में