Reported By: Vinod Babu Argal
,Sister Became Brother's Wife: सात फेरे लेने से पहले ही दूल्हे ने अपनी बहन को बना लिया पत्नी, लेकर घर से हुआ फरार, राह देखते रह गई होने वाली दुल्हन / Image: IBC24
विजय प्रताप सिंह, फिरोजाबाद: Sister Became Brother’s Wife शादियों के सीजन में इन दिनों रिश्ता टूटने की खबरें तेजी से वायरल हो रही है। रोजाना ऐसी सैकड़ों सामने आ रही है जिसमें किसी ना किसी वजह से सात फेरे लेने से पहले रिश्ता टूट जा रहा है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है, जहां सात फेरे लेने से पहले ही दूल्हा अपनी बहन को लेकर फरार हो गया। दूल्हे की करतूतों की जानकारी जब दुल्हन पक्ष को हुई तो उनके पैरों तले भी जमीन खिसक गई।
Sister Became Brother’s Wife मामला थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नीम खेरिया का है। यहां निवासी बॉबी जाटव ने अपनी बेटी मोहिनी की शादी अंबे नगर, सेलई निवासी पुष्पेंद्र के साथ तय की थी। दोनों परिवारों के बीच पूर्व में टीका-लगुन की रस्में धूमधाम से पूरी हो चुकी थीं। शादी की तारीख तय होने के बाद लड़की पक्ष ने मंडप सजवा लिया, खानपान की व्यवस्था कर ली, रिश्तेदारों का जमावड़ा लग गया और पूरे घर में शादी की रौनक थी।
रात में बारात आनी थी और मोहिनी दुल्हन के जोड़े में सजने की तैयारी में थी। लेकिन इसी बीच शाम को ऐसा घटनाक्रम हुआ जिसने सब कुछ तहस-नहस कर दिया। बताया गया कि दूल्हा पुष्पेंद्र अचानक अपनी मामा की बेटी को लेकर घर से गायब हो गया। जब लड़के पक्ष से संपर्क किया गया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। खबर मिलते ही लड़की पक्ष में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते शादी का उत्सव सन्नाटे में बदल गया। घर में सजी कुर्सियां खाली रह गईं, बैंड-बाजे की तैयारी बेकार हो गई और दुल्हन के सपने चकनाचूर हो गए।
परिजनों का कहना है कि उन्होंने बेटी की शादी के लिए काफी खर्च कर तैयारियां की थीं। रिश्तेदार दूर-दूर से आ चुके थे, लेकिन दूल्हे की इस हरकत ने परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरा आघात पहुंचाया है। दुल्हन मोहिनी और उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग दूल्हे की इस करतूत को शर्मनाक बता रहे हैं।
इंस्पेक्टर अनुज कुमार राणा ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई है, लेकिन अभी किसी पक्ष के द्वारा कोई भी तहरीर थाने पर नहीं दी है। तहरीर प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है, क्योंकि शादी के मंडप तक पहुंचने से पहले ही दूल्हे के फरार होने से एक परिवार की खुशियां पल भर में बिखर गईं। गांव में हर कोई यही कह रहा है “दुल्हन इंतजार करती रह गई और दूल्हा किसी और के साथ भाग गया।”