HIV positive in jail: जिला जेल में पांच कैदी मिले HIV संक्रमित, जांच के बाद जेल प्रशासन में मचा हड़कंप

Five inmates HIV positive in jail : उप्र : मऊ के जिला कारागार में स्वास्थ्य जांच में पांच कैदी एचआईवी संक्रमित पाए गए

HIV positive in jail: जिला जेल में पांच कैदी मिले HIV संक्रमित, जांच के बाद जेल प्रशासन में मचा हड़कंप
Modified Date: March 8, 2025 / 08:40 pm IST
Published Date: March 8, 2025 8:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जेल के पांच कैदियों के एचआईवी से संक्रमित होने की पुष्टि
  • जिला कारागार में पहले से नौ कैदी एचआईवी संक्रमित

बलिया: Five inmates HIV positive in jail, उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के जिला कारागार में स्वास्थ्य जांच में पांच कैदियों के एचआईवी से संक्रमित पाए जाने का मामला सामने आया है। मऊ जिला कारागार के जेलर राजेश कुमार और जिला कारागार के फार्मासिस्ट अजय कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि पिछले एक सप्ताह के अंदर जांच में जेल के पांच कैदियों के एचआईवी से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनके अलावा चार अन्य कैदी भी संदिग्ध हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है।

read more:  2030 तक 30 प्रतिशत महिला प्रतिनिधित्व हासिल करने की दिशा में अग्रसर: वेदांता

उन्होंने बताया कि जिला कारागार में पहले से नौ कैदी एचआईवी संक्रमित हैं। इस तरह एचआईवी संक्रमित कैदियों की कुल संख्या 14 हो गई है। उन्होंने बताया कि जिला कारागार की तरफ से एचआईवी संक्रमित कैदियों को विशेष भोजन देने के साथ ही नियमित रूप से दवा मुहैया कराई जाती है।

Five inmates HIV positive in jail, जिला कारागार के फार्मासिस्ट श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमित कैदियों में से कुछ ने बलिया के ददरी मेले में पीठ और हाथ पर टैटू बनवाया था। कुछ कैदी एक ही निडिल बार-बार लेने से संक्रमित हो गए हैं।

read more:  झारखंड के हजारीबाग में एनटीपीसी अधिकारी की गोली मारकर हत्या, छह लोग हिरासत में


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com