Arif Masood Congress : प्रदर्शन के दौरान BJYM कार्यकर्ता पहुँचा कांग्रेस दफ्तर, फिर विधायक आरिफ मसूद ने कर दिया ऐसा काम, आप भी देखें वायरल वीडियो

भोपाल में विरोध प्रदर्शन के दौरान एक भाजयुमो कार्यकर्ता गलती से कांग्रेस कार्यालय पहुंच गया। कांग्रेस विधायक Arif Masood ने मानवीय पहल दिखाते हुए उसे अपनी स्कूटी पर बैठाकर सुरक्षित प्रदर्शन स्थल तक छोड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Arif Masood Congress : प्रदर्शन के दौरान BJYM कार्यकर्ता पहुँचा कांग्रेस दफ्तर, फिर विधायक आरिफ मसूद ने कर दिया ऐसा काम, आप भी देखें  वायरल वीडियो

Arif Masood Congress / Image Source : x

Modified Date: February 21, 2026 / 09:51 pm IST
Published Date: February 21, 2026 9:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल में प्रदर्शन के दौरान BJYM कार्यकर्ता गलती से कांग्रेस कार्यालय पहुंचा।
  • कांग्रेस विधायक Arif Masood ने स्कूटी पर बैठाकर छोड़ा।
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।

भोपाल: Arif Masood Congress देश की राजधानी नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने आज देशभर में कांग्रेस कार्यालयों का घेराव किया। इसी कड़ी में भोपाल में भी कार्यकर्ताओं ने घेराव किया, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने सबको हैरान कर दिया। यहाँ BJYM का एक कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान गलती से भटककर कांग्रेस कार्यालय पहुँच गया। इस भटके हुए कार्यकर्ता को कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने न केवल सहारा दिया, बल्कि अपनी स्कूटी पर बैठाकर सुरक्षित प्रदर्शन स्थल तक पहुँचा दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्कूटी पर बैठाकर छोड़ा प्रदर्शन स्थल तक

भोपाल में प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी गरमाया हुआ था और पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई थी। Viral Video इसी बीच एक बीजेपी कार्यकर्ता रास्ता भूलकर अनजाने में कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़ गया। जब विधायक आरिफ मसूद ने देखा कि एक युवा कार्यकर्ता, विपक्षी दल का होने के बावजूद, वहाँ अकेला और परेशान खड़ा है, तो उन्होंने अपनी स्कूटी निकाली, उसे पीछे बैठाया और भीड़भाड़ के बीच से रास्ता बनाते हुए उसे वापस उसकी पार्टी के विरोध प्रदर्शन स्थल तक छोड़कर आए।

प्रदर्शन के दौरान हुई भिड़ंत

मीडिया ने जब उनसे पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, तो उन्होंने जवाब दिया, “बेटा, आप गलती से गलत जगह आ गए हैं, आओ मैं छोड़ देता हूँ।” BJYM Protest सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, राजधानी में सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़े थे। पुलिस ने पहले ही भारी बैरिकेडिंग कर रखी थी, जिससे कार्यकर्ता कार्यालय के करीब नहीं पहुंच सके। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.