Uttar Pradesh News: जेल में बंद पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमला, दूसरे कैदी ने कैंची से किए ताबड़तोड़ हमले, सिर में गंभीर चोट

जेल में बंद पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमला, दूसरे कैदी ने कैंची से किए ताबड़तोड़ हमले, Former jailed minister attacked with scissors by another prisoner

Uttar Pradesh News: जेल में बंद पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमला, दूसरे कैदी ने कैंची से किए ताबड़तोड़ हमले, सिर में गंभीर चोट

Uttar Pradesh News. Image Source- IBC24

Modified Date: October 1, 2025 / 12:10 am IST
Published Date: September 30, 2025 11:06 pm IST

लखनऊ: Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा नेता पर जानलेवा हमला हुआ है। लखनऊ की जेल में एक बंदी ने कैंची से उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए हैं। इससे गायत्री प्रजापति के सिर में गंभीर चोट आई है। उनके सिर में 5 टांके लगे। उन्हें किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

Uttar Pradesh News: जेल सूत्रों के अनुसार, बंदी अपनी सफाई ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान गायत्री प्रजापति से उसका सफाई को लेकर विवाद हो गया। प्रजापति ने उसे गालियां दी, जिसके बाद झगड़ा बढ़ गया और बंदी ने उन पर हमला कर दिया। गायत्री प्रजापति का पहले जेल अस्पताल में इलाज किया गया। डॉक्टरों ने उनके सिर में टांके लगाए। अधिकारियों का कहना है कि बेहतर इलाज के लिए गायत्री प्रजापति को लखनऊ के KGMU में रेफर किया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है और चिंता की कोई बात नहीं है।

समाजवादी पार्टी ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी ने जेल में पूर्व मंत्री की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने अपने X हैंडल पर लिखा- जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर हमले की खबर चिंताजनक है। लखनऊ जेल प्रशासन पूर्व मंत्री को समुचित इलाज उपलब्ध करवाए।

इन्हें भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।