इटावा में कार और ट्रक के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत

Ads

इटावा में कार और ट्रक के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 21, 2024 / 11:15 AM IST,
    Updated On - August 21, 2024 / 12:06 PM IST

इटावा, 21 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-दो पर एक कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई जिससे चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना सुबह इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के इटावा-कानपुर कैरेज वे पर हुई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई तथा तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया, ‘चारों मृतकों के शवों को कानूनी कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’

इससे पहले, गत चार अगस्त को इटावा में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक बस के खाई में गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई थी तथा 25 अन्य घायल हो गए थे।

भाषा सलीम मनीषा

मनीषा