वर्षाजनित घटनाओं में चार की मौत

वर्षाजनित घटनाओं में चार की मौत

वर्षाजनित घटनाओं में चार की मौत
Modified Date: July 19, 2023 / 09:58 pm IST
Published Date: July 19, 2023 9:58 pm IST

लखनऊ, 19 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान वर्षाजनित हादसों में चार लोगों की मौत हो गयी।

राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान वर्षाजनित हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। वाराणसी और श्रावस्ती में डूबने से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कानपुर देहात में सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, बिजनौर में मानव-पशु संघर्ष के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई।

सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बदायूँ में गंगा और मथुरा में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

उत्तर प्रदेश के 14 जिलों – आगरा, अलीगढ, बिजनोर, बदांयू, गौतमबुद्ध नगर, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शाहजहाँपुर और शामली के 426 गाँवों के 38,996 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राहत कार्य जारी है।

भाषा सलीम अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में