गाजियाबाद: नौ वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

गाजियाबाद: नौ वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

गाजियाबाद: नौ वर्षीय लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
Modified Date: December 27, 2023 / 12:34 am IST
Published Date: December 27, 2023 12:34 am IST

गाजियाबाद (उप्र), 26 दिसंबर (भाषा) गाजियाबाद जिले के लिंक रोड इलाके में नौ वर्षीय लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

साहिबाबाद क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश उपाध्याय ने बताया कि यह घटना 17 दिसंबर की है, जब नाबालिग एक सामुदायिक भोज (भंडारा) में गई थी, इस दौरान आरोपी लव कुश उस लड़की को बहाने से सुनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

उपाध्याय ने बताया कि लव कुश ने जब रविवार को बच्ची को दोबारा बुलाया तो उसने अपनी नानी को घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने लव कुश को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं सलीम खारी

खारी


लेखक के बारे में