गाजियाबाद : युवक ने आत्महत्या करने से पहले प्रेमिका की गोली मार कर हत्या की

गाजियाबाद : युवक ने आत्महत्या करने से पहले प्रेमिका की गोली मार कर हत्या की

गाजियाबाद : युवक ने आत्महत्या करने से पहले प्रेमिका की गोली मार कर हत्या की
Modified Date: April 6, 2023 / 10:26 pm IST
Published Date: April 6, 2023 10:26 pm IST

गाजियाबाद (उप्र), छह अप्रैल (भाषा) जिले के नंदग्राम में 26 वर्षीय एक युवक ने बृहस्पतिवार को अपनी कथित प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि राहुल चौधरी सुबह नंदग्राम थाना क्षेत्र के घुखना गांव में दीपमाला यादव (24) के घर पहुंचा और तमंचे से उसे गोली मार दी। उन्होंने बताया कि घटना के समय दीपमाला के माता-पिता मंदिर गए हुए थे।

पुलिस उपायुक्त (नगर) निपुन अग्रवाल ने बताया कि बाद में चौधरी ने आत्महत्या करने के इरादे से जहर खा लिया।

उन्होंने बताया कि पड़ोसियों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिले के सरकारी अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

अग्रवाल ने बताया कि जिले के सरकारी अस्पताल ने चौधरी को पूर्वोत्तर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि बुलंदशहर जिले के सलेमपुर निवासी राहुल की मुलाकात युवती से उसके गांव में हुई थी जहां वह अकसर अपने मामा के घर आया करती थी और दोनों आपस में बात करने लगे।

उन्होंने बताया कि युवती के कुछ रिश्तेदारों के मुताबिक चौधरी उस पर शादी का दबाव बना रहा था जबकि दीपमाला विवाह से इनकार कर चुकी थी।

अग्रवाल ने कहा कि घटना के वास्तविक कारणों की जानकारी जांच के बाद ही मिल पाएगी।

वहीं दूसरी ओर महिला के परिजनों ने घटना के विरोध में चार घंटे तक सड़क को जाम रखा और पुलिस द्वारा मामले की उचित जांच का आश्वासन दिए जाने के बाद जाम खोला।

भाषा सं जफर धीरज

धीरज


लेखक के बारे में