Ghaziabad News Fourth Marriage Case / Image Source : Credit : AI GENERATED
गाजियाबाद: Ghaziabad News Fourth Marriage Case उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद ज़िले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ कैला भट्ठा क्षेत्र के 70 वर्षीय पूर्व पार्षद हाजी खलील पर उनकी दूसरी पत्नी नाजरीन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला करीब 50 करोड़ रुपये की संपत्ति और पूर्व पार्षद द्वारा एक 20 वर्षीय छात्रा से किए गए चौथे निकाह का है।
Haji Khalil Former Councilor नाजरीन का आरोप है कि दो वर्ष पूर्व हाजी खलील एक जूनियर हाईस्कूल के मैनेजर थे। इसी दौरान उनका दिल स्कूल की ही एक 20 वर्षीय छात्रा पर आ गया और उन्होंने उससे चौथा निकाह कर लिया। आरोप है कि हाजी खलील ने अपनी 50 करोड़ की अधिकांश प्रॉपर्टी चौथी पत्नी के नाम कर दी है और अब वह दूसरी पत्नी और उनके बच्चों को घर से निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
यह पूरा विवाद तब बढ़ गया जब सोमवार को नाजरीन अपने बच्चों के साथ एक दुकान पर कब्जा करने पहुँचीं। पुलिस की जांच में पता चला कि वह दुकान हाजी खलील वर्षों पहले राशिद नामक युवक को बेच चुके थे। जब पुलिस ने नाजरीन को दुकान खाली करने को कहा, तो उन्होंने पुलिस से अभद्रता की। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
हाजी खलील 1995 और 2000 में समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर दो बार पार्षद रह चुके हैं। उनकी पहली पत्नी से 8 बच्चे हैं, जबकि दूसरी पत्नी नाजरीन से 3 बच्चे हैं। 2010 में उन्होंने तीसरा निकाह किया था और अब 20 साल की छात्रा से चौथा निकाह चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, सपा ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में हाजी खलील का पार्टी से कोई संबंध नहीं है।