Ghaziabad News | Photo Credit: IBC24
साहिबाबाद: Ghaziabad News उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एक बीजेपी नेता के घर आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। घर के अंदर मौजूद बीजेपी नेता के परिवार धुएं और लपटों के बीच ऊपर की मंजिल की ओर भागकर पड़ोस की इमारत से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हालांकि राहत की बात ये है कि कोई जनहानि नहीं हुई।
Fire in BJP Leader House घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन डीएलएफ कॉलोनी में बहुत सी गाड़ियां खड़ी होने की वजह से दमकल वाहन भाजपा नेता के घर तक नहीं पहुंच पाई। गनीमत रही कि आग घर के अंदर नहीं फैली और लोगों के प्रयास से ही बुझा दी गई।
घटना को लेकर अब इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं भाजपा नेता मानसिंह गोस्वामी ने घर में पेट्रोलियम पदार्थ फेंककर आग लगाने का आरोप लगाया है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मानसिंह गोस्वामी उत्तर प्रदेश इकाई के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।
भाजपा नेता ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके भाई की चार-पांच लोगों से कहासुनी और हाथापाई हो गई थी। आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने ही जानबूझकर आग लगाई है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। संदिग्ध मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यूपी | गाजियाबाद में BJP नेता मान सिंह गोस्वामी के घर में आग लग गई। दंपति का कहना है कि पहले करीब 3 धमाके हुए, फिर आग लगी। जबकि वायरिंग सुरक्षित है, कोई शॉर्ट सर्किट नहीं हुआ। आरोप है कि किसी ने केमिकल डालकर आग लगाई है। pic.twitter.com/dtCN4JG7lg
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) February 13, 2026