UP Sex Racket In Spa : स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट! पुलिस ने मारी रेड तो खुल गया बड़ा राज, 23 महिलों के साथ 5 पुरुष इस हालत में मिले

गाजियाबाद के वैशाली स्थित एक स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी में कथित सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। कार्रवाई के दौरान 23 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया, जबकि पांच ग्राहकों और एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

UP Sex Racket In Spa : स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट! पुलिस ने मारी रेड तो खुल गया बड़ा राज, 23 महिलों के साथ 5 पुरुष इस हालत में मिले

UP Sex Racket In Spa / Image Source : X

Modified Date: July 12, 2026 / 01:44 pm IST
Published Date: July 12, 2026 1:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • वैशाली सेक्टर-4 स्थित स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी की।
  • कार्रवाई के दौरान 23 महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
  • पांच ग्राहकों और एक कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

गाजियाबाद : UP Sex Racket In Spa उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर-4 स्थित एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम करीब सात बजे पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर अचानक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। मौके से 23 महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है, जबकि पांच ग्राहकों और स्पा सेंटर के एक कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है।

क्या है पूरा मामला ?

 Sex Racket पुलिस को काफी समय से इस स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियां होने की सूचनाएं मिल रही थीं। शनिवार शाम को जब मुखबिर से इनपुट मिला, तो पुलिस की टीम ने कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर स्थित इस सेंटर पर दबिश दे दी। छापेमारी होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने जब सभी कमरों की तलाशी ली, तो वहां से कुछ संदिग्ध और आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ।

23 महिलओं को किया गया रेस्क्यू

प्राथमिक जांच के बाद पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुट गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि इस सेंटर का मुख्य संचालक कौन है, ग्राहकों तक पहुंच कैसे बनाई जाती थी और महिलाओं को यहां किस तरह लाया जाता था। Raid In Spa Center  इसके लिए आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कार्रवाई के दौरान सुरक्षित निकाली गईं 23 महिलाओं के अलावा, पकड़े गए पांच ग्राहकों और स्पा कर्मचारी से लगातार पूछताछ की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.