Gonda News: सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था दामाद, तभी हो गया ये कांड, देखते रह गए परिजन, मची अफरा-तफरी

Ads

Gonda News: सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था दामाद, तभी हो गया ये कांड, देखते रह गए परिजन, मची अफरा-तफरी

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 08:53 AM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 09:01 AM IST

Gonda News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • गोंडा जिले में सरयू नदी में मगरमच्छ का हमला
  • गाजियाबाद निवासी युवक पानी में खींचा गया
  • पुलिस और गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी

गोंडा: Gonda News गोंडा जिले में बुधवार को अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गाजियाबाद से आए एक युवक को सरयू नदी में स्नान के दौरान कथित रूप से मगरमच्छ ने पानी में खींच लिया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है।

Gonda News पुलिस के अनुसार गाजियाबाद के परी चौक इलाके का निवासी दीपक (30) अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने उमरी बेगमगंज आया था और इस दौरान वह अन्य परिजनों व रिश्तेदारों के साथ सोनौली मोहम्मदपुर के पास सरयू नदी में स्नान करने गया था। पुलिस ने बताया कि इसी दौरान अचानक एक मगरमच्छ ने उस पर हमला करके नदी में खींच लिया जिससे वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। दीपक के ससुर बाबूलाल शर्मा ने बताया कि स्नान के दौरान मगरमच्छ ने दीपक पर हमला कर दिया और उसे खींचकर गहरे पानी में ले गया। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की गई। हालांकि समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था।

इन्हें भी पढ़ें:-

घटना कहाँ हुई?

गोंडा जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र, सोनौली मोहम्मदपुर के पास सरयू नदी में।

पीड़ित कौन है?

गाजियाबाद के परी चौक निवासी दीपक (30)।

मगरमच्छ ने कब हमला किया?

बुधवार को स्नान के दौरान।