Sanjay Nishad Cry in Gorakhpur / Image Source : SCREENGRAB
गोरखपुर: Sanjay Nishad Cry in Gorakhpur उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के बीच सियासी माहौल गरमाने लगा है। इसी कड़ी में गोरखपुर के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद एक जनसभा के दौरान बेहद भावुक हो गए। मंच से अपने समाज को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. निषाद की रुलाई फूट पड़ी और वे काफी देर तक सिसकते रहे। उनके इस भावुक अंदाज ने पूरी सभा का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित जनसभा में डॉ. संजय निषाद ने पिछली सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने रुंधे गले से कहा, “पिछली सरकारों ने हमारे समाज को केवल ठगने और लूटने का काम किया है। हमारी बहन-बेटियों की इज्जत लूटी गई और हमारे बच्चों के भविष्य को पीछे धकेल दिया गया।” भावुक होते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया और कहा कि सीएम ने निषाद समाज की पीड़ा को समझा है और वे सदन में हमेशा हमारी मांगों के लिए खड़े रहते हैं।
संजय निषाद ने मंच से भावुक अपील करते हुए कहा कि निषाद समाज को अब अपनी ताकत पहचाननी होगी। उन्होंने कहा, “जब हम खुद खड़े होंगे, तभी हमारी पार्टी खड़ी होगी। Gorakhpur Nishad Party Rally मैं अपने समाज से कहना चाहता हूं कि अब उन ठगों और बेईमानों का साथ छोड़ दें जिन्होंने सालों तक हमें पीछे रखा।”
आपकों बता दे की मंच पर उनके इस तरह फूट-फूटकर रोने की घटना ने नई राजनीतिक बहस को जन्म दे दिया है। माना जा रहा है कि यह अपने कोर वोट बैंक निषाद समाज को भावनात्मक रूप से जोड़ने और विपक्षी दलों के खिलाफ माहौल बनाने की एक बड़ी सियासी चाल है।
#WATCH | Uttar Pradesh Minister Sanjay Kumar Nishad broke down while addressing a public rally in Gorakhpur
He says, “…We liberated the country…Those who have ruined the Nishad community, you should destroy them with your votes…When your daughters’ honour is taken away,… pic.twitter.com/boI2l5blqF
— ANI (@ANI) March 22, 2026