Govt Employee Salary: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बड़ा तोहफा, होली से पहले भर जाएगी खुशियों की झोली, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
Govt Employee Salary: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बड़ा तोहफा, होली से पहले भर जाएगी खुशियों की झोली, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
Govt Employee Salary. Photo Credit: IBC24 File Image
- यूपी सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को होली से पहले वेतन और पेंशन देने का आदेश दिया
- 28 फरवरी तक सभी खातों में वेतन और पेंशन जमा होगी
- अवकाश को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया ताकि त्योहार पर कोई असुविधा न हो
नई दिल्ली: Govt Employee Salary अगले महीने चार मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा, जिसको लेकर तैयारियों अभी से शुरू हो चुकी है। इसी बीच होली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिली है। राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों को होली से पहले पहले सैलरी और मानदेय का भुगतान करने ऐलान कर दिया है। जिसके बाद अब सभी कर्मचारियों खाते में जल्द ही पैसे आएंगे।
Govt Employee Salary इस सबंधं में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक आदेश भी जारी किया है। यानी सभी कर्मचारी और पेंशनरों की सैलरी 28 फरवरी तक खाते में आए जाएगी। शासन ने आदेश जारी कर फरवरी माह का वेतन 28 फरवरी को ही जारी करने का फैसला किया है। इसी दिन पेंशन और पारिवारिक पेंशन का भुगतान भी किया जाएगा। अवकाश के कारण वेतन बांटने की तिथि में यह बदलाव किया गया है, ताकि कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहार से पहले किसी तरह की पैसे की कोई दिक्कत न हो।
वित्त विभाग की तरफ से जारी निर्देश के अनुसार, 2 मार्च 2026 को होलिका दहन और 4 मार्च को होली के लिए सरकारी छुट्टी है। इसके अलावा एक मार्च को रविवार (सामान्य अवकाश) होने की वजह से सैलरी और पेंशन जारी करने की नियमित प्रक्रिया रुक सकती थी। ऐसे में कर्मचारियों को त्योहार की खरीदारी और अन्य खर्चों में कोई असुविधा न हो, इसलिए राज्यपाल की स्वीकृति के बाद सरकार ने इस बार होली गिफ्ट देने का निर्णय लिया है।
इन्हें भी पढ़े:-
- Vande Bharat: बस्तर में बदलती बयार, नक्सलवाद के खात्मे पर कवासी की मुहर, आखिर क्या है उनके बयान के राजनीतिक मायने? देखिए ये वीडियो
- शह मात The Big Debate: आरोप, दलील… वार, सीएम सदन में धुआंधार, राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गरमाई सदन की राजनीति
- Vishnu Ka Sushasan: राजिम कुंभ (कल्प) में दिखी परंपरा, पर्यटन और प्रगति की त्रिवेणी, साय सरकार ने मेले को दी नई भव्यता, स्थानीय लोगों को मिला रोजगार

Facebook


