wedding news/ image source: priya singh x handle
Hapur Wedding News: हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब जयमाला के दौरान दूल्हा अचानक स्टेज पर गिर पड़ा। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित एक मैरिज हॉल का है, जहां शनिवार रात गाजियाबाद के विजय नगर निवासी महेंद्र सिंह के बेटे मिंटू की बारात आई थी। बारात का जोरदार स्वागत हुआ और दूल्हा डीजे की तेज धुनों पर जमकर नाचा भी। लेकिन जैसे ही जयमाला की रस्म शुरू हुई, दूल्हे को अचानक चक्कर आ गया और वह स्टेज पर गिर पड़ा। इस अप्रत्याशित घटना से खुशी का माहौल अफरा-तफरी में बदल गया। आनन-फानन में परिजन और दोस्त दूल्हे को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है और फिलहाल हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
“मेरी जिंदगी ख़राब हो गई, मेरे स्टेज पर जाते ही, उसे दौरा पड़ गया था. उसकी बतीसी बिछ गई थी. उसके दांत भींच रहे थे”
इस दुल्हन की बारात आई थी. दूल्हा शराब के नशे में बारात लेकर आया था. वरमाला के दौरान अचानक दूल्हे को स्टेज पर ही दौरा पड़ गया. दूल्हे के घर वाले दुल्हन को अपशगुन… pic.twitter.com/odr5CKoEJr
— Priya singh (@priyarajputlive) April 26, 2026
दूल्हे के गिरते ही दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। दुल्हन पक्ष ने नाराजगी जताते हुए बारात को मौके पर ही रोक लिया और आरोप लगाया कि दूल्हा नशे में था। वहीं दूल्हे पक्ष ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे पक्ष के परिजनों को बंधक बना लिया और महिलाओं व रिश्तेदारों के साथ अभद्रता करने के आरोप भी सामने आए। दोनों पक्षों के बीच तीखी कहासुनी और विवाद बढ़ता चला गया, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान किसी ने गोली चलने की सूचना पुलिस को दे दी, जिससे हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो गोली चलने की खबर फर्जी निकली, जिसके बाद राहत मिली।
करीब एक से डेढ़ घंटे तक मैरिज हॉल में हंगामा चलता रहा, जिसके बाद पुलिस किसी तरह दूल्हे पक्ष के लोगों को लेकर कोतवाली पहुंची। थोड़ी देर बाद दुल्हन पक्ष भी वहां पहुंच गया और विवाद जारी रहा। इस बीच दुल्हन के भाई मनीष कुमार ने डायल 112 पर लूट की झूठी सूचना दे दी, जिस पर पुलिसकर्मी तुरंत कोतवाली पहुंचे और उन्हें फटकार लगाई गई। इस पूरे घटनाक्रम के बीच दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, क्योंकि रिश्ता टूटने की बात सामने आ गई थी। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दूल्हे पक्ष शुरू से ही खुश नहीं था और दहेज में स्कॉर्पियो कार की मांग की जा रही थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है।