हिमाचल: रामपुर नर्सिंग कॉलेज में टीबी संक्रमण, खराब भोजन और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

हिमाचल: रामपुर नर्सिंग कॉलेज में टीबी संक्रमण, खराब भोजन और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

हिमाचल: रामपुर नर्सिंग कॉलेज में टीबी संक्रमण, खराब भोजन और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप
Modified Date: May 3, 2026 / 01:02 am IST
Published Date: May 3, 2026 1:02 am IST

रामपुर, दो मई (भाषा) हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल स्थित एक सरकारी नर्सिंग कॉलेज में छात्रों के बीच कथित तौर पर तपेदिक (टीबी) संक्रमण फैलने, घटिया भोजन और गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के मामले सामने आए हैं।

बिलासपुर, आनी, करसोग और रामपुर क्षेत्र से आए छात्रों के अभिभावकों ने चिकित्सा अधीक्षक रोशन लाल कौंडल को शनिवार को एक ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और संस्थान के प्राचार्य को तत्काल हटाने या स्थानांतरण की मांग की।

अभिभावकों ने महात्मा गांधी मेडिकल सर्विस कॉम्प्लेक्स, खनेरी (रामपुर के पास) स्थित इस सरकारी नर्सिंग संस्थान के कामकाज में गंभीर खामियों का आरोप लगाया है।

अभिभावकों का कहना है कि कुछ प्रशिक्षु नर्सों में टीबी संक्रमण पाया गया, लेकिन उन्हें पृथक रखने या विशेष इलाज देने के बजाय अन्य छात्रों के साथ ही रखा गया, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया।

एक छात्रा की मां ने कहा, “मेरी बेटी को समय पर इलाज और देखभाल नहीं मिली और अब उसे शिमला में उपचार कराना पड़ रहा है।”

पिछले महीने अनियमितताओं की शिकायतों के बाद रामपुर के उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) हर्ष अमरेंद्र सिंह ने मामले की जांच की थी।

जांच में पाया गया कि प्रशिक्षु नर्सों को उचित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था और खराब आहार को कई छात्रों की बीमारी का प्रमुख कारण बताया गया।

भाषा रवि कांत रवि कांत सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में