अखिलेश के खिलाफ पोस्टर मैंने लगवाए: भाजपा जिला अध्यक्ष

Ads

अखिलेश के खिलाफ पोस्टर मैंने लगवाए: भाजपा जिला अध्यक्ष

  •  
  • Publish Date - May 27, 2026 / 06:59 PM IST,
    Updated On - May 27, 2026 / 06:59 PM IST

कन्नौज (उप्र), 27 मई (भाषा) कन्नौज में मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश यादव के खिलाफ लगाये गये पोस्टर मामले में आज उस समय नया मोड़ आ गया जब भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने फेसबुक पर एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “मैं डंके की चोट पर कहता हूँ कि मैंने पोस्टर लगवाये, अगर मुकदमा करना है तो मुझ पर करो।”

भदौरिया ने सपा को खुली चुनौती दी, ‘‘अगर तुम्हारे नेताओं, पार्टी के कारनामों को उजागर करना अपराध है तो जाओ और मुझ पर मुकदमा लिखवाओ।’’

भदौरिया ने कहा कि पोस्टर फटने से इतिहास के काले पन्ने नहीं फटेंगे, सच का सामना करने का माद्दा रखिये। उन्होंने कहा, ‘‘हमने तो खुलेआम सडकों पर उतरकर डंके की चोट पर सपा के महिला विरोधी चेहरे को बेनकाब किया है।’’

मंगलवार सुबह सड़कों पर लगी होर्डिंग देख सपाई भड़क गए थे और जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया था। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया द्वारा दी गई चुनौती के बाद आज सपा का खेमा बिल्कुल शांत बना रहा।

लेकिन, समाजवादी पार्टी ने ‘एक्स’ पर पोस्टर वार को लेकर भाजपा पर तंज कसा। पोस्ट में लिखा गया कि जिनके खुदके घर कांच के हों, वह दूसरों के घर पत्थर नहीं फेंका करते।

सपा ने लिखा कि अगर सपाइयों ने चिन्मयानंद और सेंगर जैसे बलात्कारियों के संग भाजपा वालों की फोटो लगानी शुरू की तो भाजपाइयों को मुंह छिपाने की जगह नहीं मिलेगी।

भाषा सं राजेंद्र

राजकुमार

राजकुमार