Jaunpur Police Mobile Theft/Image Source: @SachinGuptaUP
जौनपुर: Jaunpur Police Mobile Theft: जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने स्थानीय प्रशासन की छवि को झकझोरा है। शहर के मोबाइल शोरूम के संचालक शिवम की दुकान पर दो पुलिसकर्मी आए और उसके महंगे आईफोन को चुपके से अपनी जेब में रखकर चोरी कर ले गए।
Jaunpur Police Mobile Theft: शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों पुलिसकर्मी मिथिलेश यादव और धनंजय बिंद मोबाइल की अदला-बदली करते और मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोरी की पूरी वारदात बेहद योजना बद्ध तरीके से अंजाम दी गई। दोनों पुलिसकर्मी शोरूम में फोन खरीदने के बहाने पहुंचे। सबसे महंगे फोन को दिखाने के दौरान एक पुलिसकर्मी ने अपनी जेब से मोबाइल निकालकर नया फोन चुरा लिया। चोरी के तुरंत बाद दोनों एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराए और कुछ देर बातचीत के बाद बिना फोन खरीदे दुकान छोड़ गए।
यूपी | जौनपुर के मोबाइल शॉप संचालक शिवम को सुनिए…कैसे उसकी दुकान पर 2 पुलिसकर्मी आए और आईफोन चुराकर ले गए।
शिवम के आंसू नहीं रुक रहे। महीनों की आमदनी एकसाथ चली गई। https://t.co/G9O9uojru2 pic.twitter.com/tj26zki80R
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) February 11, 2026
Jaunpur Police Mobile Theft: शोरूम मालिक ने कुछ घंटों बाद फोन की कमी का पता चलने पर सीसीटीवी फुटेज जांच की। फुटेज में दोनों पुलिसकर्मियों की पहचान हो गई। इसके बाद मालिक ने शिकायत दर्ज कराई। जौनपुर पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फोन शोरूम मालिक को वापस कर दिया और दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं। संचालक शिवम ने मीडिया से कहा कि महीनों की कमाई एक ही झटके में चली गई। यह घटना पुलिस विभाग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करती है।