Jhansi Girl Viral Video: टोल प्लाजा में युवती ने किया हंगामा, सबके सामने करने लगी ऐसा काम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Ads

Jhansi Girl Viral Video: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक युवती ने टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा मचाया और तोड़फोड़ भी की।

  •  
  • Publish Date - April 5, 2026 / 10:20 AM IST,
    Updated On - April 5, 2026 / 11:00 AM IST

Jhansi Girl Viral Video/Image Credit: Sachin Gupta X Handle

HIGHLIGHTS
  • झांसी में एक युवती ने टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा मचाया।
  • युवती ने टोल प्लाजा पर जमकर तोड़फोड़ भी की।
  • इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Jhansi Girl Viral Video: झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक युवती ने टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा मचाया और तोड़फोड़ भी की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि, युवती ने करीब एक घंटे तक हंगामा किया और एक-एक करके तीन बूम को तोड़ डाले। (Jhansi Girl Viral Video) उक्त युवती ऑर्केस्ट्रा डांसर बताई गई है। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई छानबीन शुरु कर दी है।

वायरल हुआ युवती का वीडियो

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो झांसी जनपद के सकरार थानान्तर्गत खजुराहो हाईवे पर लुहारी टोल का बताया जा रहा है। (Jhansi Girl Viral Video)  वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक युवती गाली गलौज करते हुए हंगामा कर रही है और वह वहां लगे बूमों को तोड़ रही है।

युवती ने क्यों किया हंगामा

Jhansi Girl Viral Video: इस मामले की जानकारी देते हुए सकरार थाना पुलिस ने बताया कि, खजुराहो की ओर से किसी प्रोग्राम में हिस्सा लेकर कार से अपनी मित्र के साथ झांसी आ रही युवती कुछ देर टोल के पास रुकी। इसी बीच उसे पता चला कि उसका फोन कहीं गायब हो गया है। इसी बात को लेकर वह टोल कर्मियों से सीसीटीवी कैमरा चैक कराने की जिद करने लगी। (Jhansi Girl Viral Video)  मौजूद कर्मचारियों ने उसे समझाया कि अभी कर्मचारी नहीं है, वह कुछ देर रुके तो कैमरे दिखा दिए जाएंगे, लेकिन वह नहीं मानी और हंगामा करने लगी। काफी देर तक चले हंगामे के बाद लोगों ने समझाकर उसे शांत कराया। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। युवती झांसी की रहने वाली बताई गई है।

इन्हे भी पढ़ें:-

शीर्ष 5 समाचार