कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली
कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली
संभल (उप्र), 26 सितंबर (भाषा) कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शनिवार को दावा किया कि खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा के सरगना कुलवीर सिंह सिद्धू ने उन्हें आडियो संदेश भेजकर जान से मारने की धमकी दी है।
कृष्णम ने कहा कि उन्हें कुछ दिनों से अंतरराष्ट्रीय नंबर से फोन आ रहा था, जो उन्होंने नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि दो-तीन दिन पहले उन्हें पंजाबी भाषा में एक ऑडियो संदेश मिला, जिसमें कुलवीर सिंह सिद्धू नामक व्यक्ति ने उन्हें बम और रॉकेट लांचर से उड़ाने की धमकी दी।
संभल के पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें प्रमोद कृष्णम को धमकी मिलने के बारे में शिकायत मिली है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कृष्णम ने कहा, ‘‘कुछ देश विरोधी ताकतें देश को ‘तालिबान और खालिस्तान’ बनाना चाहती हैं। कल्कि धाम निर्माण से पहले मैंने संकल्प लिया था कि कल्कि धाम में गुरु गोविन्द सिंह, भगवान महावीर और भगवान बुद्ध के विग्रह स्थापित करूंगा। कल्कि धाम का निर्माण जारी है जो खालिस्तानियों को रास नहीं आ रहा है।’’
उन्होंने कहा, “मैं देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूं, तथा आज यह बात देश के सामने और सनातनियों से साझा करना चाहता हूं कि यदि मेरी हत्या होती है तो इसे मैं अपना बलिदान मानूंगा।”
कृष्णम ने कहा कि उनकी हत्या होने पर कल्कि धाम का निर्माण रुकना नहीं चाहिए।
भाषा सं राजेंद्र
रंजन नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


