Kanpur Suhagrat News: सुहागरात पर सास-ससुर निर्वस्त्र होकर मेरे कमरे में आए, मेरे पूरे कपड़े उतारकर शरीर पर लगाई राख, फिर सबने मिलकर किया ऐसा काम

Ads

Kanpur Suhagrat News: सुहागरात पर सास-ससुर निर्वस्त्र होकर मेरे कमरे में आए, मेरे पूरे कपड़े उतारकर शरीर पर लगाई राख, फिर सबने मिलकर किया ऐसा काम

  •  
  • Publish Date - March 31, 2026 / 02:58 PM IST,
    Updated On - March 31, 2026 / 02:59 PM IST

Kanpur Suhagrat News: सुहागरात पर सास-ससुर निर्वस्त्र होकर मेरे कमरे में आए, मेरे पूरे कपड़े उतारकर शरीर पर लगाई राख, फिर सबने मिलकर किया ऐसा काम / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • सुहागरात पर तांत्रिक पूजा का आरोप
  • पति समेत 5 लोगों पर केस दर्ज
  • दहेज में 2 करोड़ रुपये और सोने की मांग का आरोप

कानपुर: Kanpur Suhagrat News कहने को तो हम एआई की दुनिया में जी रहे हैं, लेकिन आज भी दुनिया में करोड़ों लोग ऐसे हैं जो अंधविश्वास में लिप्त हैं। आए दिन अंधविश्वास के चलते हत्या होने की खबरें भी देखने को मिलती है। अंधविश्वास से जुड़ा ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से सामने आया है, जहां सुहागरात सास-ससुर ने पति के सामने ही नई नवेली बहू के पूरे कपड़े उतरवाकर तांत्रिक पूजा करवाई है। हैरानी की बात तो ये है कि पति ने इसका विरोध करने बजाए अपने घर वालों का साथ दे रहे थे। हालांकि पीड़िता ने इसका विरोध किया, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला, बल्कि और ससुराल वालों से मार खानी पड़ी। फिलहाल मामला सामने आने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

सुहागरात पर बहू को ससुर ने किया निरवस्त्र

Kanpur Suhagrat News मिली जानकारी के अनुसार मामला दो साल पुराना है, जब पीड़िता की शादी कानपुर के पांडू नगर के रहने वाले कौतुक मिश्रा से हुई थी। शादी की रस्मों-रिवाज खत्म होने और रिश्तेदारों के जाने तक तो सब कुछ ठीक था। लेकिन सुहागरात वाले दिन आधी रात को करीब 12 बजे सास ने तंत्र-मंत्र शुरू कर दिया। तंत्र क्रिया के लिए परिवार के सभी लोग कपड़े उतारकर बैठे हुए थे। इसी बीच मुझे भी निरवस्त्र होने के लिए कहा गया, लेकिन मैंने मना कर दिया। इसके बाद पति ने मुझे जबरन मेरे ससुर के साथ कमरे में बंद कर दिया और जोर जबर्दस्ती करके मेरे सारे कपड़े उतार दिए।

पूरा परिवार कपड़े उतारकर करता है तांत्रिक क्रिया

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि मेरी सास ने कहा था कि मेरे घर में तंत्र-मंत्र की पूजा द्वारा ही सारी संपत्ति आई है। मैं कोलकाता की रहने वाली हूं और अक्सर कोलकाता में तंत्र-मंत्र की पूजा के लिए जाती रहती हूं। इस पूजा में तुम्हें भी आधी रात को शामिल होना है। पीड़िता की मानें तो कौतुक के पिता विनीत मिश्रा और बाबा बब्बू मिश्रा कानपुर शहर के प्रतिष्ठित सर्राफा कारोबारी हैं और चौक में उनकी बड़ी दुकान है। खास बात यह है कि पति का परिवार एक बड़े नेता का नजदीकी रिश्तेदार भी है

बहू को पूजा करने के लिए किया मजबूर

शिकायतकर्ता के बताया कि इस शर्मनाक घटना से कई दिनों तक उबर नहीं पाई। इसके बाद फिर मुझे जब पूजा के लिए मजबूर किया गया तो मैंने अपनी मां को पूरा बात बताई, जिसके बाद मेरा भाई मुझे घर बुला ले गया। फिर इन लोगों ने मुझ पर दबाव बनाया कि हमें दो करोड़ और एक किलो सोना भी चाहिए। मेरे पिता ने शादी में 5 करोड़ रुपए खर्च किए थे, जिसके लिए कर्ज भी लिया था। लेकिन मुझे इस परिवार में मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

ससुराल वालों का बड़े नेता से संपर्क

इसके बाद मेरे पिता ने पुलिस में रिपोर्ट की तो पुलिस ने इस परिवार के रसूख के आगे हम लोगों से समझौता करने की कोशिश की। मेरे पति के परिवार का कहना है हमारे बाबा एक बड़े नेता के समधी लगते हैं। इसलिए हमारा कुछ नहीं हो पाएगा। पुलिस कई महीनों तक उनके दबाव में रही और समझौता कराने की कोशिश करती रही, लेकिन वो लोग नहीं माने और कहने लगे की हम लोगों के यहां जैसा होता आया है, वही होगा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

आखिर पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर महिला थाने में पति के परिवार के लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है, जिसमें 6 धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में सास- ससुर, पति कौतुक मिश्रा, बाबा और देवर को भी आरोपी बनाया गया है। लड़की के मुताबिक घर में तंत्र-मंत्र की पूजा के नाम पर शादी मर्यादाएं तोड़ी जाती थीं। हर महीने घर में पूजा इसी तरह होती थी। पति का परिवार कोलकाता में भी तंत्र-मंत्र की पूजा करने जाता था।

ये भी पढ़ें

Kanpur Crime News में पीड़िता ने क्या आरोप लगाए हैं?

Kanpur Crime News के अनुसार पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सुहागरात के दिन तांत्रिक पूजा के नाम पर उसे जबरन निर्वस्त्र होने के लिए मजबूर किया गया।

Kanpur Crime News में यह घटना कब की बताई जा रही है?

Kanpur Crime News के मुताबिक यह घटना करीब दो साल पुरानी है, जब पीड़िता की शादी कानपुर के पांडू नगर निवासी कौतुक मिश्रा से हुई थी।

Kanpur Crime News में किन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है?

Kanpur Crime News के अनुसार पति कौतुक मिश्रा, सास-ससुर, देवर और परिवार के एक अन्य सदस्य के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज किया गया है।

Kanpur Crime News में दहेज को लेकर क्या आरोप लगाए गए हैं?

Kanpur Crime News में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने उससे 2 करोड़ रुपये और एक किलो सोना दहेज में मांगने का दबाव बनाया।

Kanpur Crime News में पुलिस की क्या कार्रवाई हुई है?

Kanpur Crime News के अनुसार महिला थाने में 6 धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।