Kanpur Riddhi-Siddhi Murder Case || Image- Social Media File
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नौबस्ता थाना क्षेत्र के विराट नगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में एक पिता ने अपनी 11 साल की जुड़वां बेटियों की गला काटकर हत्या कर दी है। आरोपी पिता की पहचान शशि रंजन मिश्रा के रूप में हुई है। (Kanpur Riddhi-Siddhi Murder Case) वारदात के बाद पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार सुबह करीब 4:30 बजे की है। UP-112 के जरिए सूचना मिली कि एक फ्लैट में दो नाबालिग लड़कियों की हत्या कर दी गई है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर के अंदर दोनों बच्चियों के शव खून से लथपथ हालत में पड़े मिले।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा। साथ ही इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में रखा गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मिश्रा दवा का कारोबारी है। उसके परिवार में पत्नी रेशमा, 11 साल की जुड़वां बेटियां रिद्धि और सिद्धि, और छह साल का बेटा गन्नू शामिल हैं। रविवार सुबह 4:30 बजे रेशमा ने ही पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी थी।
पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर दोनों बच्चियों के शव फर्श पर पड़े मिले और घर में खून फैला हुआ था। आरोपी पिता शवों के पास बैठा था, जिसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। (Kanpur Riddhi-Siddhi Murder Case) प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वारदात उस समय हुई जब बच्चियां सो रही थीं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि घटना के समय घर में मौजूद मां को इसकी जानकारी कब हुई और क्या परिस्थितियां थीं।
बताया जा रहा है कि, आरोपी शशिरंजन मिश्रा ने वेस्ट बंगाल की रेशमा छेत्री से लव-मैरिज की थी। रेशमा एक सैलून में कर्मचारी थी। उनके जुड़वां बेटियों के अलावा एक 6 साल का बेटा भी था। मिश्रा को रेशमा के चरित्र पर शक था। वह शराब पीकर रेशमा को पीटने लगा था। बेटियां पिता के साथ सोई थी। सुबह देखा तो दोनों के लहूलुहान शव पड़े हुए मिले। मीडिया से बात करते हुए रेशमा ने हत्यारे पिता के लिए फांसी की सजा की मांग की है।
यूपी- कानपुर में शशिरंजन मिश्रा ने अपनी 11 साल की जुड़वां बेटियों रिद्धी-सिद्धी की गला काटकर हत्या कर दी.
मिश्रा ने वेस्ट बंगाल की रेशमा छेत्री से लव-मैरिज की थी. रेशमा एक सैलून में कर्मचारी थी. उनके जुड़वां बेटियों के अलावा एक 6 साल का बेटा भी था. मिश्रा को रेशमा के चरित्र पर… pic.twitter.com/L7lu34oDzV
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) April 19, 2026