Lady Became HIV Positive after Make Tattoo: महिला ने दिल्ली के आर्टिस्ट से बनवाया टैटू, हो गई एचआईवी संक्रमित, प्राइवेट पार्ट में ऐसी समस्या होने के बाद डॉक्टर से किया संपर्क
Lady Became HIV Positive after Make Tattoo: महिला ने दिल्ली के आर्टिस्ट से बनवाया टैटू, हो गई एचआईवी संक्रमित, प्राइवेट पार्ट में ऐसी समस्या होने के बाद डॉक्टर से किया संपर्क
Lady Became HIV Positive after Make Tattoo: महिला ने दिल्ली के आर्टिस्ट से बनवाया टैटू, हो गई एचआईवी संक्रमित, प्राइवेट पार्ट में ऐसी समस्या होने के बाद डॉक्टर से किया संपर्क / Image: AI generated
- टैटू बनवाने के बाद HIV संक्रमण की पुष्टि
- टैटू के दौरान संक्रमित या ठीक से स्टरलाइज न की गई सुई का इस्तेमाल
- नई सील-पैक सुई का उपयोग सुनिश्चित करें
कानपुर: Lady Became HIV Positive after Make Tattoo युवाओं में इन दिनों टैटू बनवाने का ट्रेंड चल रहा है। टैटू बनवाने वाले हाथ पैर ही नहीं बल्कि प्राइवेट पार्ट तक में भी अलग-अलग तरह के टैटू बनवा रहे हैं। लेकिन इन बीच टैटू बनवाने वालों के लिए चिंताजनक खबर सामने आई है, जिसे पढ़ने के बाद आप भी टैटू से तौबा कर लेंगे। बताया जा रहा है कि टैटू बनवाने के बाद महिला एचआईवी संक्रमित हो गई है। इस बात की जानकारी लगते ही महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई है।
टैटू बनवाने के महिला हुई एचआई संक्रमित
Lady Became HIV Positive after Make Tattoo मिली जानकारी के अनुसा रकानपुर निवारी एक महिला ने दिल्ली के टैटू पार्लर से अपने प्राइवेट पार्ट में टैटू बनवाया था। टैटू बनवाने के कुछ ही दिन बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन हो गया, जिसके बाद वो जांच के लिए अस्पताल गई। अस्पताल में महिला ने HIV और हेपेटाइटिस-बी समेत जरूरी जांच कराई। जांच रिपोर्ट आने के बाद महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। क्योंकि रिपोर्ट में महिला के एचआईवी संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
संक्रमण वाली सुई का किया इस्तेमाल?
डॉक्टरों की मानें तो टैटू बनाने वाले ने अगर बनाते समय इस्तेमाल की गई संक्रमित या ठीक से स्टरलाइज न की गई सुई संक्रमण की संभावित वजह हो सकती है। हालांकि अभी इस बात की पूरी तरह पुष्टि नहीं हो पाई है कि संक्रमण सुई की वजह से ही हुई है। वहीं, टैटू बनवाने के बाद कई प्रकार की स्कीन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती है।
टैटू से चर्मरोग का खतरा
डॉक्टरों ने यह भी बताया कि टैटू सिर्फ इंफेक्शन का ही नहीं, बल्कि स्किन की दूसरी समस्याओं का भी कारण बन सकता है। टैटू में इस्तेमाल होने वाली रंगीन स्याही से कुछ लोगों को एलर्जी हो जाती है। इससे त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली, सूजन और दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
टैटू बनवाते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान
- – हमेशा भरोसेमंद और साफ-सुथरे टैटू स्टूडियो से ही टैटू बनवाएं
- – अपने सामने नई और सील पैक सुई खुलवाएं
- – यह जरूर देखें कि सभी उपकरण अच्छी तरह साफ किए गए हों
- – अच्छी क्वॉलिटी की स्याही का ही इस्तेमाल करने के लिए कहें
- – टैटू बनवाने के बाद अगर सूजन, दर्द या कोई दूसरी परेशानी हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
ये भी पढ़ें
- Raigarh Double Murder Case: जमीन के लिए किया दंपति का कत्ल, फिर सबूत मिटाने रची खौफनाक साजिश… महज 72 घंटे में ऐसे खुला पूरा राज, दो आरोपी गिरफ्तार
- EGG Prices Today Hike: अंडे की कीमत में आई तेजी, एक दर्जन का रेट हुआ इतना, जानिए क्यों तेजी से बढ़ रहे दाम
- West Bengal Bulldozer Action: ममता बनर्जी के भतीजे के 5 मंजिला दफ्तर पर चला बुलडोजर, अचानक शुरू हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप, इलाके में तनावपूर्ण का माहौल

Facebook


