प्रेमी संग बंद कमरे में रंगरेलियां मना रही थी महिला कांस्टेबल, पुलिस वाले पति ने खुद बनाया वीडियो फिर…

Kanpur Policeman Wife High Voltage Drama: पति महिला कांस्टेबल और उसके दोस्त वकील का वीडियो बनाने लगा, इसी दौरान जब उसकी पत्नी ने इस बात का विरोध किया तो उसका सिपाही पति बोला कि मुझसे क्या शर्माना, मैं तो तुम्हारा पति हूं।

प्रेमी संग बंद कमरे में रंगरेलियां मना रही थी महिला कांस्टेबल, पुलिस वाले पति ने खुद बनाया वीडियो फिर…

Kanpur Policeman Wife High Voltage Drama

Modified Date: May 6, 2023 / 04:02 pm IST
Published Date: May 6, 2023 4:02 pm IST

Kanpur Policeman Wife High Voltage Drama कानपुर। कानपुर पुलिस लाइन में बने आवास में महिला कांस्टेबल अपने वकील दोस्त के साथ बंद कमरे में रंगरेलिया मना रही थी, जिसे रंगे हाथ पकड़ा गया। आरपीएफ में तैनात सिपाही पति ने 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को बुलाया और रूम पर पहुंचा। पति महिला कांस्टेबल और उसके दोस्त वकील का वीडियो बनाने लगा, इसी दौरान जब उसकी पत्नी ने इस बात का विरोध किया तो उसका सिपाही पति बोला कि मुझसे क्या शर्माना, मैं तो तुम्हारा पति हूं।

read more:JCCJ को बड़ा झटका, जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, महिला विंग जिला अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

ये हाई वोल्टेज ड्रामा कानपुर में हुआ, पुलिस लाइन में तैनात महिला कांस्टेबल ने अपने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में वकील दोस्त को बुला लिया जिसकी जानकारी उसके आरपीएफ में तैनात सिपाही पति को मिल गई। फिर क्या था, पति ने 112 डायल किया और सिपाहियों के साथ पुलिस लाइन स्थित आवास के रूम में पहुंच गया। दरवाजा खुलने पर वकील दोस्त और पत्नी महिला कांस्टेबल आपत्तिजनक अवस्था में दिखाई दिए तो पति ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी बीच जब पत्नी ने विरोध किया तो सिपाही पति ने कहा मुझसे क्या शर्माना मैं तो तुम्हारा पति हूं।

read more:योजना नहीं बदली होती तो आज भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहा होता : एकनाथ शिंदे

Kanpur Policeman Wife High Voltage Drama रूम से पुलिस महिला कांस्टेबल और वकील दोस्त को शहर कोतवाली ले गए जहां पुलिस ने पूछताछ करके दोनों को छोड़ दिया। बताया जा रहा है आरपीएफ में तैनात सिपाही पति इटावा का रहने वाला है, महिला कांस्टेबल से 6 साल पहले उसकी शादी हुई थी लेकिन विवाद के बाद दोनों अलग रहने लगे। महिला कांस्टेबल ने पति पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया था, जो न्यायालय में विचाराधीन है। बताया यह भी जा रहा है कि पति-पत्नी के विवाद का कारण भी महिला सिपाही का संदिग्ध चरित्र ही है, इसके बाद महिला कांस्टेबल ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पति के खिलाफ दर्ज कराया था।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com