Kanpur Viral Video: सड़क पर बेहोश पड़ी थी मां, हालत देख टूट पड़ा मासूम, तपती धूप में पानी लाने दौड़ा नंगे पैर, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे आंसू

Kanpur Viral Video: सड़क पर बेहोश पड़ी थी मां, हालत देख टूट पड़ा मासूम, तपती धूप में पानी लाने दौड़ा नंगे पैर, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे आंसू

Kanpur Viral Video: सड़क पर बेहोश पड़ी थी मां, हालत देख टूट पड़ा मासूम, तपती धूप में पानी लाने दौड़ा नंगे पैर, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे आंसू

Kanpur Viral Video | Photo Creadit: IBC24

Modified Date: April 4, 2026 / 08:38 am IST
Published Date: April 4, 2026 8:38 am IST
HIGHLIGHTS
  • सड़क पर बेहोश मां और उसके बेटे का भावुक वीडियो वायरल
  • 8-9 साल का बच्चा नंगे पैर पानी लाकर मां को होश में लाने की कोशिश करता है
  • वीडियो पर भावुक प्रतिक्रियाएं, मदद न करने वालों की आलोचना

कानपुर: Kanpur Viral Video मां और बेटे का रिश्ता दुनिया का सबसे खास रिश्ता में से एक होता है। यह खून का नहीं बल्कि गहरे विश्वास और स्नेह पर टिका होता है। मां ही अपने बेटे के जीवन की सबसे बड़ी सहारा होती है। वहीं बेटा भी अपनी मां के प्रति खास लगाव और जिम्मेदारी महसूस करता है। अपनी मां के लिए वो पूरी दुनिया से लड़ जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक 8-9 साल का एक गरीब बच्चा अपनी बेहोश मां के लिए नंगे पैर पानी लाता है। तेज धूप में सड़क पर लेटी हुई मां को होश में लाने की कोशिश करता है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Kanpur News जानकारी के अनुसार, वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर का बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक गरीब महिला तेज धूप में सड़क पर बेहोश पड़ी है। वहीं उसका 8-9 साल का बेटा, नंगे पैर और गर्मी से पसीने से तरबतर, पास से पानी का गिलास लाता है और अपनी मां को होश में लाने की कोशिश कर रहा है। मां के चेहरे पर पानी छिड़कते हुए बच्चे की चिंता और प्यार साफ झलक रहा है। जिसके बाद धीरे धीरे मां को होश आता है और तब जाकर बच्चा राहत की सांस ले​ता है।

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, “इस उम्र में इतना बड़ा फर्ज निभाया, हम सबको शर्मसार कर दिया।” कई यूजर्स ने वीडियो बनाने वाले की आलोचना की, लोगों ने कमेंट में लिखा, ” पहले मदद करो, बाद में वीडियो बनाओ!” यह वीडियो अब तक कई हजार व्यूज बटोर चुका है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।