अब इस जिले में भी होगी उपचुनाव, बीजेपी विधायक की सदस्यता रद्द

Ads

अब इस जिले में भी होगी उपचुनाव, बीजेपी विधायक की सदस्यता रद्द! Khatauli assembly seat declared vacan

  •  
  • Publish Date - November 7, 2022 / 10:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

लखनऊ: Khatauli assembly seat declared vacant मुजफ्फरनगर दंगे के आरोप में दो वर्ष की सजा सुनाये जाने के बाद उच्चतम न्‍यायालय के आदेश के मद्देनजर मुजफ्फरनगर जिले के खतौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह सैनी की उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी गयी है। विधानसभा सचिवालय ने खतौली विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया और सोमवार को इस आशय का आदेश भी जारी कर दिया।

Read More:  Viral News: सहेली के मोहब्बत में मर मिटी ये लड़की, पति ने दिया ऐसा टिप्स कि ट्रीपल प्यार चढ़ा परवान

Khatauli assembly seat declared vacant विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि विक्रम सिंह उत्तर प्रदेश विधानसभा निर्वाचन (2022) में खतौली विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। अधिसूचना के मुताबिक, मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ थाना क्षेत्र में दर्ज विभिन्न आपराधिक धाराओं में विशेष सत्र न्‍यायाधीश एमपी-एमएलए अदालत ने सैनी को दो वर्ष कारावास और पांच हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है, इसलिए सर्वोच्‍च न्‍यायालय के 10 जुलाई, 2013 के फैसले के क्रम में 11 अक्टूबर, 2022 से यह सीट रिक्त मानी जाएगी।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक