कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: मथुरा की अदालत ने सुनवाई 23 मई तक स्थगित की

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: मथुरा की अदालत ने सुनवाई 23 मई तक स्थगित की

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: मथुरा की अदालत ने सुनवाई 23 मई तक स्थगित की
Modified Date: May 10, 2023 / 12:42 am IST
Published Date: May 10, 2023 12:42 am IST

मथुरा (उप्र), नौ मई (भाषा) उत्तर प्रदेश में मथुरा की एक अदालत ने मंगलवार को कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद से जुड़े एक मामले में सुनवाई 23 मई तक के लिए स्थगित कर दी।

बचाव पक्ष के वकील ने मस्जिद पर राजस्व विभाग की एक रिपोर्ट की तारीख बढ़ाने का अनुरोध किया था।

जिला सरकार के वकील संजय गौर ने कहा कि त्वरित अदालत के न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन), नीरज गौड़, अमीन (राजस्व विभाग के एक अधिकारी) को मस्जिद में नाप कराने के लिए भेजे जाने के संबंध में दलीलें सुनने वाले थे।

बचाव पक्ष के वकील नीरज शर्मा ने मुकदमे को किसी अन्य अदालत में स्थानांतरित करने के लिए जिला अदालत में एक आवेदन दिया था।

भाषा देवेंद्र शोभना

शोभना


लेखक के बारे में