पर्यावरण और संस्कृति पर ध्यान केंद्रित करते हुए लखनऊ गुलाब महोत्सव की मेजबानी करेगा

Ads

पर्यावरण और संस्कृति पर ध्यान केंद्रित करते हुए लखनऊ गुलाब महोत्सव की मेजबानी करेगा

  •  
  • Publish Date - February 26, 2026 / 07:37 PM IST,
    Updated On - February 26, 2026 / 07:37 PM IST

लखनऊ, 26 फरवरी (भाषा) जनेश्वर मिश्र पार्क में नव विकसित रोज़ गार्डन का उद्घाटन 28 फरवरी को संस्कृति और पर्यावरण जागरूकता के मिश्रण वाले एक दिवसीय गुलाब महोत्सव के साथ किया जाएगा। आयोजकों ने एक प्रेस बयान में यह जानकारी दी ।

बयान के मुताबिक पार्क के द्वार नंबर छह पर आयोजित होने वाला यह उत्सव 15 एकड़ के रोज़ गार्डन के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है, जिसे भारत में दूसरा सबसे बड़ा गुलाब गार्डन और शहर के हरित शहरी परिदृश्य में एक प्रमुख योगदान के रूप में वर्णित किया गया है।

लखनऊ विकास प्राधिकरण ‘पर्यावरण के लिए प्रेम’ ध्येयवाक्य के तहत यह कार्यक्रम पेश कर रहा है।

लखनऊ का सांस्कृतिक संगठन रिपर्टवाहर फाउंडेशन उसका आयोजन कर रहा है। इस संगठन की स्थापना 2009 में थिएटर के भूपेश राय और प्रियंका सरकार ने की थी।

आयोजकों ने कहा कि एक दिवसीय उत्सव का उद्देश्य वन बहाली और सामुदायिक भागीदारी पर ध्यान देने के साथ संवाद, संगीत, कविता, प्रदर्शनियों और गहन प्रतिष्ठानों के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता को कार्रवाई में बदलना है।

आगंतुकों को वृक्षारोपण अभियान, कार्यशालाओं और पर्यावरण-थीम वाले कला प्रतिष्ठानों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए ‘ब्रीथ फार्मिंग प्रोजेक्ट’ के तहत पौधे भी वितरित किए जाएंगे।

आयोजकों के अनुसार, महोत्सव का उद्देश्य नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं को सतत शहरी विकास को मजबूत करने और शहर के हरित क्षेत्र का विस्तार करने के उद्देश्य से बातचीत और पहल में शामिल करना है।

भाषा किशोर जफर राजकुमार

राजकुमार