Allen Career Institute Sealed: मशहूर एलन कोचिंग इंस्टीट्यूट सील.. लखनऊ से लेकर वाराणसी तक युद्धस्तर पर चल रहा जाँच अभियान, जानें किस घटना के बाद टूटी प्रशासन की नींद

Allen Career Institute Lucknow and Varanasi Sealed: अलीगंज अग्निकांड के बाद एलन कोचिंग सेंटर सील, छात्र सुरक्षा को लेकर प्रशासन का व्यापक जांच अभियान जारी।

Allen Career Institute Sealed: मशहूर एलन कोचिंग इंस्टीट्यूट सील.. लखनऊ से लेकर वाराणसी तक युद्धस्तर पर चल रहा जाँच अभियान, जानें किस घटना के बाद टूटी प्रशासन की नींद

Allen Career Institute Sealed || Image- ANI News File

Modified Date: June 24, 2026 / 05:02 pm IST
Published Date: June 24, 2026 4:59 pm IST

लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण यानी एलडीए ने शहर के कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। (Allen Career Institute Sealed) इसी क्रम में बुधवार को गोमतीनगर के विराज खंड स्थित एलन करियर इंस्टीट्यूट के एक कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

निरीक्षण के दौरान मिलीं गंभीर कमियां

एलडीए की टीम ने विराज खंड स्थित कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और भवन संबंधी कई कमियां सामने आईं। निरीक्षण के लिए पहले छात्रों को सुरक्षित तरीके से भवन से बाहर निकाला गया। अधिकारियों के अनुसार आग या अन्य आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं पाए गए। छात्र सुरक्षा को लेकर संस्थान की तैयारियां भी संतोषजनक नहीं थीं।

छात्रों को सुरक्षित निकालकर की गई सीलिंग

एलडीए के विशेष कार्याधिकारी देवांस त्रिवेदी ने बताया कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीलिंग की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि भवन मालिक और संस्थान संचालकों को सूचना दे दी गई थी। (Allen Career Institute Sealed) सभी छात्रों को स्थिति की जानकारी देकर शांतिपूर्ण तरीके से बाहर निकाला गया, जिसके बाद परिसर को सील कर दिया गया। अधिकारियों ने यह भी पाया कि संस्थान में मौजूद फायर सेफ्टी टीम या अग्निशमन कर्मियों को पर्याप्त प्रशिक्षण नहीं दिया गया था। ऐसी स्थिति में किसी आपात घटना के दौरान कर्मचारी प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने में सक्षम नहीं होते।

आकाश संस्थान की भी जांच

इस बीच शिक्षा विभाग की अधिकारी शैला नुसरत किदवई ने गोमतीनगर स्थित आकाश इंस्टीट्यूट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थान के दस्तावेज, अनुमति पत्र और अन्य जरूरी रिकॉर्ड की जांच की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि छात्र सुरक्षा के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

अलीगंज अग्निकांड के बाद बढ़ी सख्ती

गौरतलब है कि 22 जून को लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में स्थित एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी। भवन में एक गेमिंग और एनीमेशन स्टूडियो संचालित हो रहा था। (Allen Career Institute Sealed) हादसे में छात्रों, प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों समेत 15 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद प्रशासन ने शहरभर के कोचिंग संस्थानों और व्यावसायिक परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच तेज कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, मलबे में दबे लोगों को बचाने का प्रयास जारी

पृथ्वी का सबसे पुराना ज्ञात क्रेटर तीन अरब वर्ष से भी अधिक पुराना, नए अध्ययन में पुष्टि हुई

ईरान के राष्ट्रपति ने खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मोदी को आमंत्रित किया

बंगाल : संपत्ति हड़पने के मामले में तृणमूल के पूर्व विधायक अतिन घोष और बेटी पर मुकदमा

अमेजन के सीईओ जेसी भारत यात्रा पर, 300 से अधिक शहरों में ‘अमेजन नाउ’ के विस्तार की योजना


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown