CM Yogi Adityanath On Jawaharlal Nehru : सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए आने वाले थे ये महान शख्स, लेकिन नेहरू ने किया था मना, सीएम योगी ने किया सनसनीखेज दावा

Ads

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार को लेकर पंडित नेहरू पर बड़ा आरोप लगाया, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है।

  •  
  • Publish Date - April 19, 2026 / 11:57 PM IST,
    Updated On - April 20, 2026 / 12:01 AM IST

Krishnavataram Part 1 Tax Free In UP/Image Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • सोमनाथ मंदिर को लेकर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • नेहरू पर ‘बाधक’ बनने का आरोप
  • कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप

लखनऊ: CM Yogi Adityanath On Jawaharlal Nehru उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पर सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार कार्य में ‘बाधक’ बनने का बड़ा आरोप लगाया है। लखनऊ में सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा उत्तर प्रदेश की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि नेहरू ने तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने से मना किया था। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि देश की सनातन आस्था पर प्रहार किया गया था।

कांग्रेस पर तुष्टीकरण का आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने सोमनाथ मंदिर की दुर्दशा देखकर इसके पुनरुद्धार का संकल्प लिया था, लेकिन पंडित नेहरू इस मार्ग में बाधक बने। Somnath Swabhiman Yatra उन्होंने आरोप लगाया कि नेहरू का मानना था कि राष्ट्रपति का इस कार्यक्रम में शामिल होना धर्मनिरपेक्षता की भावना के विपरीत होगा। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की पराकाष्ठ’ का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस सरकार ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 लागू किया, उसने धार्मिक आयोजन में राष्ट्रपति की भागीदारी का विरोध किया, लेकिन सरदार पटेल और डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने इसे संपन्न कराया।

केंद्र सरकार का जताया आभार

अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर जैसे कार्यों से राष्ट्रीय स्वाभिमान को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’ के लिए 1,000 से अधिक श्रद्धालुओं को ले जा रही विशेष निःशुल्क ट्रेन के लिए रेलवे और केंद्र सरकार का आभार जताया। मुख्यमंत्री के अनुसार, यह आयोजन इस बात का प्रतीक है कि जिस तरह आत्मा अजर और अमर है, वैसे ही सनातन आस्था भी अजर और अमर है।

इन्हे भी पढ़ें:-