Sultanpur Couple Suicide News: आम के बाग़ में इस हाल में मिला अधेड़ जोड़ा, देखकर हर कोई रह गया हैरान, बुलानी पड़ी पुलिस
Sultanpur Couple Suicide News: सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज क्षेत्र में पेड़ पर एक महिला और पुरुष के शव फांसी से लटकते हुए मिले।
Sultanpur Couple Suicide News/ Image Source : FILE
- सुलतानपुर जिले एक महिला और पुरुष ने की आत्महत्या।
- महिला और पुरुष के शव पेड़ पर फांसी से लटकते हुए मिले।
- पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Sultanpur Couple Suicide News: सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज क्षेत्र में एक पेड़ पर एक महिला और पुरुष के शव फांसी से लटकते पाये जाने से सनसनी फैल गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार गोसाईगंज थाना क्षेत्र के वैदहा सुकरहिया गांव में लालती (47) रविवार देर रात भोजन के बाद टॉर्च लेकर घर से निकली थी मगर काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन सोमवार सुबह तक लालती का पता नहीं चलने पर उसकी बेटी रानी ने गोसाईगंज थाने में मां के लापता होने की लिखित सूचना दी। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को गांव का एक किसान अपनी फसल देखने खेत की ओर गया तो बाग में आम के पेड़ से लालती (47) और गांव के संघीराम (46) के शव फांसी से लटकते देखकर उसने इसकी जानकारी पुलिस तथा ग्रामीणों को दी।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी पुलिस
Sultanpur Couple Suicide News: पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को उतारा और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। उन्होंने बताया कि लालती और संघीराम दोनों के गले पर फंदे के निशान थे तथा संघीराम के पैर के निचले हिस्से में खरोंच लगने से खून जमा हुआ था। सिंह ने बताया कि घटनास्थल से एक टॉर्च और मृतक की जेब से गुटखा तथा कुछ रुपये मिले हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना का अनावरण हो पायेगा। सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Dhamtari Latest Crime News: छत्तीसगढ़ में बड़ी वारदात.. दिनदहाड़े 9 जोड़ी सोने की ईयररिंग की उठाईगिरी, कीमत जानकर उड़ जायेंगे आपके होश, वारदात CCTV में कैद
- Uganda Road Accident News: यात्रियों से भरी टैक्सी और ट्रक के बीच हुई टक्कर, एक दर्जन से ज्यादा लोगों की हुई मौत, घायलों का इलाज जारी
- Abhishek Mishra Car Accident: सड़क हादसे का शिकार हुए AAP के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई कार, मची अफरातफरी

Facebook


