Maharajganj Temple Meat: काली पन्नी में ये चीज भरकर मंदिर में फेंकी, मुस्लिम युवक की शर्मनाक हरकत, सामने आया वीडियो देखकर खौल उठेगा आपका खून

Ads

Maharajganj Temple Meat: एक किशोर ने मंदिर परिसर में कथित रूप से मांस फेंक दिया, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई।

  •  
  • Publish Date - April 21, 2026 / 11:17 AM IST,
    Updated On - April 21, 2026 / 11:17 AM IST

up temple meat/ image source: AngrySaffron x handle

HIGHLIGHTS
  • मंदिर परिसर में मांस फेंका गया
  • गांव में बढ़ा तनाव, भीड़ जुटी
  • पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Maharajganj Temple Meat: महराजगंज: उत्तरप्रदेश के महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र के सिसवा उर्फ खोरिया गांव में स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर में बीती रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक किशोर ने मंदिर परिसर में कथित रूप से मांस फेंक दिया, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। जैसे ही इस घटना की जानकारी लोगों को हुई, मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और माहौल गरमा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी काली पन्नी में मांस लेकर आया था और उसे मंदिर परिसर में फेंककर मौके से फरार हो गया, लेकिन कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ गई, जिसके बाद शोर मचने लगा।

Maharajganj temple incident: मंदिर परिसर में मांस फेंका गया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और खोरिया चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर परिसर की तत्काल साफ-सफाई कराई, ताकि स्थिति और न बिगड़े। स्थानीय निवासी सोनू समेत अन्य लोगों ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि यह हरकत एक विशेष समुदाय से जुड़े किशोर द्वारा की गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बाल अपचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और घटना के पीछे की मंशा का पता लगाया जा रहा है।

Shiv temple vandalism: प्रशासन ने संभाली स्थिति

इस संवेदनशील मामले को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस लगातार क्षेत्र में नजर बनाए हुए है और अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखा जाएगा और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ेंः-