आगरा में किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

आगरा में किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

आगरा में किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: July 9, 2022 9:29 pm IST

आगरा (उप्र), नौ जुलाई (भाषा) आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में 17 वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी मानसिक रूप से अशक्त किशोरी के साथ कथित तौर पर छह महीने से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी युवक पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने पास बुलाता था। किशोरी के परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई जब उन्हें उसके गर्भवती होने का पता चला। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

इस संबंध में थाना एत्माद्दौला के निरीक्षक प्रभूदयाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।

भाषा सं नेत्रपाल शफीक

शफीक


लेखक के बारे में