धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: June 22, 2023 / 12:32 am IST
Published Date: June 22, 2023 12:32 am IST

बरेली (उप्र), 21 जून (भाषा) बरेली जिले के आंवला क्षेत्र में ‘लिव-इन’ में रह रही एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके प्रेमी को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि एक महिला ने आंवला थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके प्रेमी फहीम (25) और उसके परिवार के सदस्यों ने पिछली 16 जून को उसे प्रतिबंधित मवेशी का मांस जबरन खिलाने और उसका धर्मांतरण कराने की कोशिश की।

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी फहीम और छह अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फहीम को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि आरोप लगाने वाली महिला पिछले कुछ सालों से फहीम के साथ ‘लिव-इन’ रह रही थी।

भाषा सं सलीम नोमान

नोमान


लेखक के बारे में