शराब के नशे में अग्निवीर ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की, हिरासत में लिया गया

Ads

शराब के नशे में अग्निवीर ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की, हिरासत में लिया गया

  •  
  • Publish Date - August 17, 2026 / 09:13 AM IST,
    Updated On - August 17, 2026 / 09:13 AM IST

मेरठ (उप्र), 17 अगस्त (भाषा) मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में रविवार को शराब के नशे में एक अग्निवीर जवान के पुलिसकर्मियों के साथ कथित तौर पर अभद्रता करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

दौराला के पुलिस क्षेत्राधिकारी शिव ठाकुर ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम एक वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया था, जिसमें एक फौजी द्वारा कुछ पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की जा रही थी। उन्होंने बताया कि जांच में यह घटना कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की पाई गई।

ठाकुर ने बताया कि आरोपी फौजी अग्निवीर बताया जा रहा है जिसे हिरासत में लेकर सेना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कंकरखेड़ा थाने में इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

भाषा सं सलीम रंजन

रंजन