Delivery Boy 3-Minute Viral Video: डिलीवरी देने गया था युवक, फ्लैट में बंद कर पति पत्नी ने किया हैवानियत, 3 मिनट का वीडियो हो रहा वायरल

Ads

Delivery Boy 3-Minute Viral Video: डिलीवरी देने गया था युवक, फ्लैट में बंद कर पति पत्नी ने किया हैवानियत, 3 मिनट का वीडियो हो रहा वायरल

  •  
  • Publish Date - August 15, 2026 / 02:58 PM IST,
    Updated On - August 15, 2026 / 03:02 PM IST

Delivery Boy 3-Minute Viral Video: डिलीवरी देने गया था युवक, फ्लैट में बंद कर पति पत्नी ने किया हैवानियत, 3 मिनट का वीडियो हो रहा वायरल /image: X

HIGHLIGHTS
  • डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट का CCTV फुटेज सामने आया है
  • युवक को कमरे में बंद कर करीब 3 मिनट तक पीटा गया
  • आरोपी कपल के खिलाफ FIR दर्ज

मेरठ। Delivery Boy 3-Minute Viral Video: सोशल मीडिया पर ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो यूपी के मेरठ का है, जिसमें फ्लैट मालिक डिलीवरी बॉय को पहले थप्पड़ मारता है, फिर कमरे के अंदर ले जाते हुए दिख रहा है। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पीटने वाले शख्स की पत्नी भी नजर आ रही है।

3 मिनट का एक वीडियो आया सामने (Meerut Viral Video)

Delivery Boy 3-Minute Viral Video मेरठ के इस घटना का करीब 3 मिनट का एक वीडियो (Blinkit Delivery Boy Viral Video) भी सामने आया है। जिसमें युवक डिलीवरी बॉय को पहले कमरे के बाहर चांटे थप्पड़ मारते हुए दिखा फिर कमरे के अंदर ले जाते हुए दिख रहा है। जानकारी के अनुसार घटना भावनपुर थाना क्षेत्र के गंगानगर स्थित गंगा हाइट्स की बताई जा रही है। जहां खाना डिलीवर करने पहुंचे डिलीवरी बॉय की कमरे बंद कर पिटाई की है। पीड़ित ने भावनपुर थाने में पुलिस से शिकायत की है। घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

 

पति पत्नी पर FIR दर्ज (Meerut Delivery Boy Case)

डिलीवरी बॉय गंगा हाइट्स में फूड डिलीवरी देने पहुंचा था। इसी दौरान खाना ऊपर पहुंचाने को लेकर ग्राहक और डिलीवरी बॉय के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद फोन पर डिलीवरी बॉय के साथ गाली गलौज की और मारपीट कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि Blinkit के डिलीवरी बॉय को पीटने वाले पति पत्नी पर FIR दर्ज हुई। दोनों अपना फ्लैट बंद करके भाग गए हैं। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

 

 

 

ये भी पढ़ें

मेरठ में डिलीवरी बॉय के साथ क्या हुआ?

मेरठ के गंगानगर स्थित गंगा हाइट्स में खाना पहुंचाने गए डिलीवरी बॉय के साथ विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है।

डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया है?

हां, घटना से संबंधित करीब 3 मिनट का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है।

मारपीट की वजह क्या बताई जा रही है?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खाना ऊपर पहुंचाने को लेकर ग्राहक और डिलीवरी बॉय के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद विवाद बढ़ गया।

घटना के मामले में पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी कपल के खिलाफ FIR दर्ज की है। दोनों के फ्लैट बंद कर चले जाने की बात सामने आई है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

मेरठ में यह घटना कहां हुई?

यह मामला भावनपुर थाना क्षेत्र के गंगानगर स्थित गंगा हाइट्स का बताया जा रहा है।